एक्सप्लोरर

Shaktisinh Gohil Resign: गुजरात उप चुनाव में हार से कांग्रेस में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

गुजरात के विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है. पार्टी को दोनों ही सीट पर हार मिली है. इसके बाद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.

Shaktisinh Gohil Resign: गुजरात में हुए विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस को हार मिली. इस हार के बाद सोमवार (23 जून) को शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कडी-विसावदर उपचुनाव में करारी हार के बाद ये फैसला लिया. गोहिल की जगह अब शैलेश परमार प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे. परमार अहमदाबाद के दानिलिमदा सीट से विधायक हैं.

गोहिल ने क्या कहा?

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मुझे भारत की सबसे पुरानी और बेशक, भारत की सबसे अच्छी राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर बहुत गर्व है. मैंने कड़ी मेहनत की है और हमेशा अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है. दुर्भाग्य से, हम आज सफल नहीं हुए. हम विसावदर और कादी उपचुनाव हार गए हैं.

उन्होंने कहा, ''मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी, महासचिव, संगठन, वेणुगोपाल और बेशक हमारे गतिशील गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक से प्राप्त निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना करता हूं.''

गोहिल ने एक्स पोस्ट में कहा, ''राजीव गांधी और सोनिया गांधी का मार्गदर्शन मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है जिसने मुझे एक व्यक्ति और जनसेवक के रूप में आकार दिया है और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.''

अनुशासित सिपाही बना रहूंगा- शक्ति सिंह गोहिल

राज्यसभा के सदस्य गोहिल ने कहा, ''हमारी कांग्रेस पार्टी और इसकी गौरवशाली परंपरा की सच्ची भावना में, मैंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की है और कुछ घंटों पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है.''

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ''मैं अपने सभी पार्टी नेताओं, पार्टी के बेहतरीन बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, मेरे शुभचिंतकों, मीडिया और अन्य सभी लोगों को उनके समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं. मेरा मानना ​​है कि हमारी पार्टी किसी भी पद या व्यक्ति से ज़्यादा महत्वपूर्ण है. मैं निश्चित रूप से कांग्रेस का अनुशासित सिपाही बना रहूंगा. हमेशा. जय कांग्रेस. जय हिंद.''

उप-चुनाव रिजल्ट

विसावदर उप-चुनाव में आप के गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप ने जीत दर्ज की थी. हालांकि आप विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद यहां फिर उप-चुनाव कराया गया और इटालिया ने जीत दर्ज की.

इटालिया को 75942 वोट मिले. वहीं बीजेपी के किरीट पटेल को 58388 वोट मिले. कांग्रेस के नितिन रणपरिया को 5501 वोट मिले. 

कडी से बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने जीत दर्ज की. उन्हें 99742 वोट मिले. कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 60290 वोट मिले. वहीं आप के जगदीश चावड़ा को 3090 वोट मिले. कडी सीट बीजेपी विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget