एक्सप्लोरर

'बेटी से मिलने लंदन जाना था, बहुत खुश थे', पूर्व CM विजय रूपाणी की बेटे संग आखिरी बातचीत

Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बेटे रुषभ रुपाणी ने बताया कि उनके पिता बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे. उनके चेहरे पर बेटी से मिलने जाने का एक भाव था.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना को शनिवार (12 जुलाई) को एक महीना हो गया. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी जान चली गई थी. राजकोट में दिवंगत नेता विजय रूपाणी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान उनके बेटे रुषभ रुपाणी ने पिता विजय रुपाणी को श्रद्धांजलि देते हुए विमान हादसे का शिकार हुए दिवंगत लोगों की शांति के लिए प्रार्थना की.

जब उनसे पूछा गया कि हादसे से पहले पिता और पूर्व सीएम विजय रुपाणी से कब और क्या बात हुई थी? इस सवाल पर बेटे रुषभ रुपाणी ने कहा, ''हमारे परिवार का एक रिवाज रहा है कि सुबह शाम हम वीडियो कॉल पर बात करते हैं. उस दिन भी सुबह पिता विजय रुपाणी से बात हुई थी. वो बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे. दीदी के यहां माताजी का भी प्रतिष्ठान करना था, उनकी पूजा करनी थी तो उनका सामान भी खरीदा था और पैक कर रहे थे. एक पिता के चेहरे पर जो भाव होता है कि बेटे से मिलने जाना है, वो वाला भाव था. बहुत खुश थे.'' 

मेरी बेटी के साथ उनका विशेष लगाव था-रुषभ रुपाणी
 
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने आगे बताया, ''मेरी बेटी रेवा दो साल की है. मेरे पिता का मेरी बेटी के साथ एक विशेष संबंध था. इतना प्रेम था आपस में कि जब भी दादा का फोन आता था वो खुद ही सीधे फोन लेकर बात करने लगती थी. उस दिन भी बात कर रही थी और उनके साथ गाने गा रही थी. मेरे पिता जी विजय रुपाणी का राजकोट, सौराष्ट्र, पूरा गुजरात उनका परिवार था. वो सभी के थे.''

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

पूर्व सीएम विजय रुपाणी के बेटे रुषभ रुपाणी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ''मैं प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर 270 दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. उन सभी परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदन प्रकट करता हूं, जिन्होंने प्लेन हादसे में अपनी जान गंवाए. ईश्वर इस दुख की घड़ी में सभी को शक्ति दें.''

उन्होंने आगे कहा, मेरे पिता विजय रुपाणी की अंतिम यात्रा के दौरान बारिश में भी छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिला और पुरुष सभी खड़े थे. सभी को मैं नमन करना चाहूंगा. आपके प्रेम के लिए, श्रद्धांजलि देने के लिए और पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए आपने जो समय दिया वो हमारे परिवार के लिए शक्ति है. मैं इसके लिए सभी को तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.''

अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुआ था विमान

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में पिछले महीने 12 जून को एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया गया था. इस दुर्घटना में प्लेन के अंदर सवार पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों के साथ 20 से ज्यादा स्थानीय लोग भी मारे गए थे.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget