एक्सप्लोरर

Gujarat Fire: राजकोट के TRP गेमिंग जोन में भयंकर आग से 30 की मौत, शवों को पहचानना हुआ मुश्किल

Rajkot TRP Game Zone Fire: गुजरात के राजकोट शहर में ‘गेमिंग जोन’ में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग की घटना के बाद धुंए का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिया.

गुजरात में राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में भयंकर आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई. दोपहर में लगी आग पर काबू पा लिया गया. ये घटना शनिवार (25 मई) की है और राजकोट के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे है कि आग के पीछे की वजह क्या है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने का मैसेज जारी किया गया है.

पीएम मोदी ने जताया शोक

इस घटना पर पीएम नरेद्र मोदी ने कहा, "राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है."

गेम जोन का मालिक गिरफ्तार- न्यूज एजेंसी IANS

शव इस हद तक जल गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया. न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, गेम जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गेम ज़ोन मालिकों के नाम सामने आए हैं. युवराज सिंह सोलंकी, मनविजय सिंह सोलंकी गेम ज़ोन के मालिक, प्रकाश जैन और राहुल राठौड़ गेम ज़ोन के प्रबंधक हैं.

पूरा गेमजोन जलकर खाक

इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. पूरा गेमज़ोन आग से जलकर खाक हो गया. पुलिस कमिश्नर राजीव भार्गव और कलेक्टर आनंद पटेल मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल भेज गया.

5 किमी दूर से दिखा धुंए का गुबार

घटना कालावड रोड पर टीआरपी गेम जोन की है. आग लगने के बाद 5 किलोमीटर दूर तक धुंए का गुबार दिखाई दिया. आग लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने क्या कहा?

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने 'एक्स' पर कहा, "राजकोट के गेम जोन में आग की घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तुरंत बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है."

फायर स्टेशन अधिकारी ने क्या कहा?

फायर स्टेशन अधिकारी आरए जोबनने कहा, "हम सटीक संख्या के बारे में कुछ नहीं कह सकते. हम दोनों तरफ से शव नीचे ला रहे हैं. तलाशी अभियान जारी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget