एक्सप्लोरर

Kheda News: गम में बदली गणेश चतुर्थी की खुशियां, खेड़ा में पंडाल लगाते वक्त बिजली का करंट लगने से दो की मौत

Kheda News: खेड़ा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. दरअसल गणेश पंडाल लगाते समय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Kheda Accident News: गुजरात के खेड़ा जिले स्थित नाडियाड कस्बे में गणेश पंडाल तैयार करते समय बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गीतांजलि चौक पर मंगलवार देर रात सार्वजनिक गणेश पंडाल लगाते वक्त यह घटना हुई. उन्होंने बताया, ‘‘पीड़ित तिरपाल लगाते हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे को बचा लिया गया.’’ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र तलपडा (24) और राजू पलास (35) के तौर पर की गई है.

धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव
गुजरात में गणेश उत्सव की धूम है. पूरे भारत में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्योहार के पहले दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर गणपति बप्पा की पूजा करते हैं. गणेश उत्सव के मौके पर भक्त गणपति बप्पा को सजाते हैं और उनकी पूजा करते हैं. फिर कुछ दिनों के बाद भक्त मूर्तियों को पानी में विसर्जित करके उन्हें विदा करते हैं. भगवान गणेश की मूर्तियों को पूजा के लिए घर में रखने की अवधि पूरी तरह से भक्तों पर निर्भर करती है. इस त्योहार को मनाने के पीछे कई कहानियां और मान्यताएं हैं.

Gujarat Politics: 'प्लॉट मालिकों को धमका कर केजरीवाल का कार्यक्रम रद्द करा रही बीजेपी', आप नेता गोपाल इटालिया का आरोप

भगवान गणेश का जन्म कैसे हुआ?
ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था, जो इस साल 31 अगस्त को ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार पड़ता है. शिवपुराण के अनुसार भगवान गणेश का जन्म माता पार्वती के उबटन से हुआ था. देवी माता एक बार हल्दी का उबटन लगाई थी. कुछ देर के बाद उन्होंने  उबटन को उतार कर एक पुतला बनाया. उसके बाद उस पुतले में प्राण डाले. इस तरह भगवान गणेश का जन्म हुआ. माता पार्वती ने लंबोदर को द्वार पर बैठा दिया और बोली कि किसी को भी अंदर मत आने देना. कुछ देर के बाद महादेव आए और घर जाने लगे. इस पर गणेश भगवान ने उन्हें रोक दिया. इससे क्रोधित होकर भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से गणपति की गर्दन काट दी.

ये भी पढ़ें: 

Gujarat Election: "चुनावी मुकाबला पार्टी के लिए अंतिम ओवर के समान": गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बोले सुखराम राठवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget