एक्सप्लोरर

Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश का कहर! पोरबंदर के निचले इलाकों में बाढ़, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Gujarat Weather News: आईएमडी ने बताया कि पोरबंदर, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका और अमरेली जिलों सहित दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.

Gujarat Weather Update: गुजरात के पोरबंदर, जूनागढ़ और देवभूमि द्वारका जिले में शुक्रवार (19 जुलाई) को शाम छह बजे तक पिछले 36 घंटे की अवधि में भारी बारिश हुई. वहीं पोरबंदर तालुका में इस अवधि के दौरान 565 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में पोरबंदर में भारी बारिश होने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण इन जिलों के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे कुछ सड़कें, पुल और अंडरपास बंद होने से यातायात बाधित हुआ और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सौराष्ट्र क्षेत्र के पोरबंदर तालुका में शाम छह बजे तक पिछले 36 घंटे की अवधि में सबसे ज्यादा 565 मिमी बारिश हुई.

इसके बाद देवभूमि द्वारका के कल्याणपुर तालुका में 412 मिमी, जूनागढ़ के केशोद तालुका में 401 मिमी, वंथली में 353 मिमी और पोरबंदर के राणावाव में 330 मिमी बारिश हुई. पोरबंदर के जिलाधिकारी केडी लखानी ने मीडिया को बताया कि "भारी बारिश और तटीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है. कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. स्थिति नियंत्रण में है और अधिकारी सतर्क हैं."

अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पोरबंदर, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका और अमरेली जिलों सहित दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे सौराष्ट्र क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में मानसून सक्रिय है.

पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के पोरबंदर-कानालुस सेक्शन में भारी बारिश के कारण पोरबंदर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. लगभग 250 यात्रियों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बसों के जरिए भानवड से पोरबंदर शिफ्ट किया गया है. भारी बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है. लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Gujrat: जनजातीय इलाकों में पानी पहुंचाने की योजना में 9 करोड़ का घोटाला, 14 आरोपियों पर FIR, 10 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget