एक्सप्लोरर

Gujarat: कच्छ में तालाब बना काल! 4 बच्चों की डूबकर मौत, एक अब भी लापता

Kutch News: बच्चे अपने मवेशियों को चराने गए थे और गर्मी से राहत पाने के लिए भवानीपुर के पास स्थित तालाब में नहाने लगे. लेकिन अचानक पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण बच्चे डूबने लगे.

Gujarat Childred Drowned: गुजरात के कच्छ (Kutch) जिले के अंजार तालुका में शनिवार (15 मार्च) दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक गांव के तालाब में नहाने गए पांच बच्चों में से चार की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चा अब भी लापता है. लापता बच्चे की तलाश जारी है. वहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस हादसे की जांच में जुटे हुए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दुधई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब बच्चे अपने मवेशियों को चराने गए थे और गर्मी से राहत पाने के लिए भवानीपुर के पास स्थित तालाब में नहाने लगे. लेकिन अचानक पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण बच्चे डूबने लगे.

परिजनों के संदेह के बाद तलाशी शुरू
जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी प्रयासों के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला, तो स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और खोजबीन शुरू की.

बचाव कार्य के दौरान तालाब से चार बच्चों के शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान इस्माइल (8), उमर (11), मुस्ताक (14) और असफाक (9) के रूप में हुई है. वहीं, 11 वर्षीय जाहिद अब भी लापता है और उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने बताया कि बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंजार के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

वहीं प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को ऐसे गहरे पानी वाले इलाकों में अकेले जाने से रोकें और सतर्कता बरतें. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर भी विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - तलवार दिखाने वालों पर अहमदाबाद पुलिस ने बरसाए डंडे, देखकर आ जाएगा खौफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget