एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता नरेश रावल और राजू परमार बीजेपी में हुए शामिल

Gujarat BJP: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात के पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस से इस्तीफा देने के करीब दो सप्ताह बाद गुजरात के पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार बुधवार को यहां बीजेपी में शामिल हो गए. दोनों नेता दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे हैं. वे कुछ महीनों बाद होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में उनका स्वागत किया. बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए.

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं परमार
परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता परमार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे. रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीता था.

Gujarat Rain: गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, इन इलाकों में लोगों को किया गया अलर्ट

गुजरात में इस साल के अंत में होगा चुनाव
गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. बीजेपी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर मेम्बरशिप अभियान चला रही है. बीजेपी लोगों के घर-घर जाकर उसकी समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण भी कर रही है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अब गुजरात चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ चुकी है. आज गुजरात में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का दौरा है. सीएम गहलोत यहां पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर चुनाव से संबंधित चर्चा करेंगे. वहीं गुजरात में आप भी लगातार घोषणाओं की बौछार कर रही है. सीएम केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से कई वादे किये हैं.

ये भी पढ़ें:

DefExpo 2022: गांधीनगर में कल से शुरू होगी रक्षा प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर भारत की दिखेगी झलक, ये होंगे कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget