एक्सप्लोरर

Ram Mandir Themed Ganesh Pandal: अयोध्या के राम मंदिर जैसा दिखता है सूरत में बना ये गणेश पंडाल, भक्तों का लगा तांता 

Ganesh Pandal Gujarat: सूरत में अयोध्या के राम मंदिर थीम पर गणेश पंडाल को बनाया है, ये बेहद ही खूबसूरत है. इसको बनाने में 60 लाख रुपये की लागत आई है.

Ganesh Pandal Surat: गुजरात के सूरत शहर में अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर की थीम पर आधारित गणेश पंडाल में दर्शकों की काफी भीड़ जुट रही है. आयोजकों का कहना है कि इसके खंभे और रोशनी की व्यवस्था इस प्रकार की गयी है कि दर्शकों को ऐसा अनुभव होता है कि वे वास्तव में राम मंदिर में हैं. आयोजकों का दावा है कि पंडाल का प्रवेश द्वार अयोध्या के मंदिर के प्रवेश द्वार का प्रतिरूप है. शहर के भारत रोड पर 125 मीटर लंबे और 65 मीटर चौड़े क्षेत्र में फैले इस मनमोहक पंडाल को उन व्यक्तियों द्वारा बनाया गया है जो यहां 25 वर्षों से गणेश चतुर्थी उत्सव में पंडाल बनाने का काम कर रहे हैं. इस वर्ष यह गणेश चतुर्थी उत्सव बुधवार से शुरू हुआ है.

पंडाल बनाने में कितना खर्च आया?
मुख्य आयोजक कमल मेवावाला ने बताया, ‘‘पिछले वर्ष हमारा पंडाल जयपुर शहर की थीम पर आधारित था. इस वर्ष हमने अयोध्या के राम मंदिर की थीम ली है. इस पंडाल के जरिये हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद करना चाहते हैं, जिनके प्रयास से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सभी हिन्दुओं का सपना पूरा हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह पंडाल बनाने में 60 लाख रुपये की लागत आई है, जिसे चंदे से जुटाया गया है.

मेवावाला ने कहा, ‘‘पंडाल के भीतर हमने धार्मिक ग्रंथ रामायण में दर्शाये गये भगवान राम के जीवन पर आधारित बड़े पोस्टर लगाये गये हैं. पंडाल में लगाई गई गणपति भगवान की मूर्ति मुंबई से लायी गयी है. यह मूर्ति उन कलाकारों ने बनाई है, जो मुंबई में लालबागचा राजा गणेश की प्रसिद्ध मूर्ति बनाते हैं.’’

CM केजरीवाल का दावा, 'दिल्ली में CBI छापे की वजह से गुजरात में AAP का वोट शेयर 4 फीसदी बढ़ा'

भक्तों की उमड़ रही है भीड़
उन्होंने कहा, ‘‘इस पंडाल को बनाने में दो महीने का समय लगा है. ऑनलाइन उपलब्ध तस्वीरों को देखकर हमने डिजाइन तैयार कराई है और फाइबर और घास की सहायता से खंभों का निर्माण किया है. इन खंभों की इस प्रकार पेंटिंग की गयी है कि वे पत्थर से बने मूल मंदिर के समान दिखते हैं.’’ उन्होंने बताया कि पंडाल का प्रवेश द्वार राम मंदिर के प्रवेश द्वार का प्रतिरूप है. पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मेवावाला ने कहा कि पंडाल इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है और इसमें रोजाना 8,000 से 10,000 दर्शक जुट रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात में सांस की बीमारियों के लिए दवाओं की बिक्री में 22 फीसदी का इजाफा, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget