एक्सप्लोरर

Gujarat Rains: गुजरात में हुई भारी बारिश, सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 347 मिमी बरसात

Gujarat Rains News: गुजरात में जब से मानसून ने दस्तक दी है, उसके बाद नियमित अंतराल पर लगातार बारिश हो रही है. सोमवार को सूरत के उमरपाड़ा तालुक में 4 घंटे लगातार बारिश हुई.

Gujarat Rains In Surat: गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए. वहीं, सूरत के उमरपाड़ा तालुका में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 347 मिलीमीटर बारिश हुई. राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एसईओसी) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में अब तक मानसून की औसत बारिश से 30 प्रतिशत वर्षा हुई है.

राज्य के अहमदाबाद में दोपहर और शाम को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों के साथ-साथ कई अंडरपास में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कहां कितनी हुई बारिश?

एसईओसी ने बताया कि भरूच, नर्मदा, पंचमहल, वडोदरा और आनंद जिलों के कुछ हिस्सों में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि के दौरान 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे की अवधि में 347 मिमी बारिश हुई, जबकि भरूच के नेत्रंग और नर्मदा जिले के गरुड़ेश्वर, नांदेड़ और तिलकवाड़ा तालुका में 100-200 मिमी बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सूरत, नवसारी, वलसाड, छोटा उदयपुर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जिले में कुछ इलाकों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया. साथ ह उन्हें केंद्र से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर हुई बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री ने भारी बारिश के बाद नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया. सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़े : Chandipura Virus: गुजरात में संदिग्ध 'चांदीपुरा वायरस' का कहर! पांच दिन में 6 बच्चों की मौत, 12 पॉजिटव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget