एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में शौचालय निर्माण में धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस दर्ज, 8.76 लाख रुपये के घोटाले का है आरोप

Scam In Palanpur: धनपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को शौचालय निर्माण के लिए 6.12 लाख और अनामिका सखी मंडली को 2.64 लाख रुपये दिए गए थे. उन्होंने दो शौचालयों के बिल तैयार किए और हेराफेरी की.

Palanpur Toilet Scam: गुजरात में शौचालय निर्माण के लिए जारी पब्लिक फंड में 8.76 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद दीसा पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है. इन पर आरोप है कि दोनों संगठनों ने शौचालय नहीं बनाये. केवल कागजों में शौचालय बना दिया गया. आरोप है कि फर्जी बिल बनाकर इसकी राशि का उठाव भी कर लिया गया.

बनाये जाने थे 57 शौचालय
इस मामले में गुजरात राज्य के दीसा तालुका के पंचायत विकास अधिकारी निशांत सिंह राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा है कि धनपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति और रणपुर अनामिका सखी मंडली के पदाधिकारियों ने मिलकर 8.76 लाख रुपये की हेराफेरी की है. उन्होंने बताया है कि यह राशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए जारी की गई थी. इसके तहत दोनों एजेंसियों को 57 शौचालय बनाने थे. लेकिन, शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया. 

कागज पर दिखाया गया है निर्माण
पंचायत विकास अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि धनपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को शौचालय निर्माण के लिए 6.12 लाख रुपये और अनामिका सखी मंडली को 2.64 लाख रुपये दिए गए थे. शिकायत में अधिकारी ने कहा है कि शौचालय का निर्माण गृह स्वामी ने कराया था. उन्होंने दो शौचालयों के बिल तैयार किए और जनता के पैसे की हेराफेरी की. अनामिका सखी मंडली ने भी कागजों पर शौचालय निर्माण दिखाया है, लेकिन शौचालय नहीं बनाया. उन्होंने भी बिल बनाए और पैसों का घोटाला किया.

जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने धनपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के रमेश देसाई और मगनभाई देसाई, अनामिका सखी मंडली की देविकाबेन परमार और हंसाबेन वाघेला पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के लिए केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई, देखें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
Ahmedabad News: न्यू ईयर पार्टी के बहाने माउंट आबू बुलाकर किया रेप, वीडियो वायरल पर खुला राज, FIR दर्ज
न्यू ईयर पार्टी के बहाने माउंट आबू बुलाकर किया रेप, वीडियो वायरल पर खुला राज, FIR दर्ज
Gujarat News: गुजरात में पिता ने बेटी के प्रेम संबंध पर उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी संग उतारा मौत के घाट
गुजरात में पिता ने बेटी के प्रेम संबंध पर उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी संग उतारा मौत के घाट
Surat: इश्क करते थे देवर-भाभी, मां को पता चला तो गला दबाकर कर दी हत्या, मंदिर के पास बोरे में फेंकी लाश
Surat: इश्क करते थे देवर-भाभी, मां को पता चला तो गला दबाकर कर दी हत्या, मंदिर के पास बोरे में फेंकी लाश

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress
Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget