एक्सप्लोरर

Vadodara News: वडोदरा में दो समुदायों में हुई झड़प, दोनों ओर से पत्थर चले, गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान हुआ विवाद

Gujarat News : एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 143, 147, 336 और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से इलाके में पुलिस बल की मौजूदगी को और बढ़ा दिया गया है.

गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद से वहां सांप्रदायिक तनाव (Communal Tension) फैल गया है. इस दौरान दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी की. यह झड़प सोमवार रात उस समय हुई जब शहर के संवेदनशील इलाके से गणेश जी की प्रतिमा ले जाई जा रही थी. इस झड़प के बाद पुलिस (Polcie) ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि पत्थरबाजी (Stone Pelting) की घटना में किसी को चोट नहीं आई है. 

पुलिस ने क्या जानकारी दी है

पुलिस ने बताया कि शहर के बडोदरा सिटी पुलिस थाने में दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. आरोपियों पर दंगा भड़काने और अवैध रूप से एकत्रित होने के आरोप लगाए गए हैं. 

गणेश जी की प्रतिमा सोमवार रात करीब सवा 11 बजे पानीगेट दरवाजा से होकर ले जाई जा रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात पर बहस हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की. मांडवी का यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है. 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर की पत्थरबाजी

एक पुलिस अधिकारी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, ''दोनों पक्ष के लोगों में किसी बात पर बहस हो गई. इस दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.इसमें एक मस्जिद का शीशे का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया. लेकिन इस पत्थरबाजी में कोई घायल नहीं हुआ है.'' अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 143, 147, 336 और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से इलाके में पुलिस बल की मौजूदगी को और बढ़ा दिया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही है. पुलिस का कहना है कि इलाके में हालात शांत और नियंत्रण में हैं. इस मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा कर रही है. 

ये भी पढ़ें

Vadodara News: वडोदरा में आवारा मवेशियों को पकड़ने गई सीएनसीडी टीम पर महिलाओं ने किया हमला, शिकायत दर्ज

Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटी ‘आप’, 1,111 नए 'सोशल मीडिया योद्धाओं' को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget