एक्सप्लोरर

Gujarat News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे से पहले सैकड़ों आप सदस्य बीजेपी में शामिल, पार्टी ने किया खंडन

Gujarat News: स्थानीय ‘आप’ नेताओं ने इस दल बदल को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए कहा कि उसके कुछ निष्कासित सदस्यों के अलावा जो भाजपा में शामिल हुए हैं उनका AAP पार्टी से कभी कोई संबंध नहीं रहा है.

Gujarat News: आम आदमी पार्टी (आप) के कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बुधवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान के अहमदाबाद दौरे और रोड शो से पहले भाजपा के गांधीनगर स्थित मुख्यालय में भगवा पार्टी की सदस्यता ली. हालांकि, स्थानीय ‘आप’ नेताओं ने इस दल बदल को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए कहा कि उसके कुछ निष्कासित सदस्यों के अलावा जो भाजपा में शामिल हुए हैं उनका अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी से कभी कोई संबंध नहीं रहा है.

'सैकड़ों लोगों ने ‘आप’ की टोपी उतार भगवा टोपी पहनी'

भाजपा ने बताया कि उसके राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने ‘आप’ की टोपी उतार भगवा टोपी पहनी और पाटिल ने उनमें से कई को भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया. भाजपा ने विज्ञप्ति में कहा कि बड़ी संख्या में गुजरात के 11 जिलों के ‘आप’ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा के मुख्यालय में भगवा पार्टी की सदस्यता ली. भाजपा के मुताबिक अखंडवादी राष्ट्रवादी सेवादल के नेता और उनके समर्थक भी भगवा दल में शामिल हुए.

भाजपा की वरिष्ठ नेता रजनी पटेल ने कहा, इन लोगों ने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री कैसे देश के विकास और सुरक्षा व आम लोगों के उन्नयन के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा से संपर्क किया और आज उन्हें शामिल किया गया. खुद को ‘आप’ के तालुका अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी ने उन्हें निलंबित नहीं किया है.

Gujarat News: गुजरात में प्रॉपर्टी की कीमतों में आने वाला है इतना उछाल, जानिए-क्या है वजह?

‘आप’ की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात पर है'

उन्होंने दावा किया, आप भ्रष्टाचार से युक्त पार्टी है. आप’ में केवल उन्हें ही पद दिया जाता है जो रुपये की पेशकश करते हैं, जो मुझे पंसद नहीं है. इसलिए मैंने आप को छोड़ने का फैसला किया. उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब ‘आप’ की नजर भाजपा के ‘मजबूत गढ़’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात पर है जहां इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. केजरीवाल और मान द्वारा दो अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो आयोजित करने की उम्मीद है.

‘आप’ के महासचिव मनोज सोराठिया ने भाजपा के दावे को ‘बकवास’ करार देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति में ‘आप’ के उदय से भयभीत हो गई है. उन्होंने कहा कि ‘आप’ गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा, आप से डर गई है. हमने कार्यक्रम में अपने चार-पांच हमारे सदस्यों को भाजपा में शामिल होते देखा जिन्हें पहले ही निलंबित किया चुका है. अन्य सदस्यों के शामिल होने को लेकर भाजपा नाटक कर रही है. सोराठिया ने चुनौती दी कि भाजपा साबित करे कि जो भगवा पार्टी में शामिल हुए हैं वे ‘आप’ के सदस्य थे.

Gujarat News: गुजरात में एक साल में होम लोन वितरण 65 % बढ़ा: एसएलबीसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget