एक्सप्लोरर

Gujarat: नगर निकाय चुनाव का फाइनल रिजल्ट, BJP ने कांग्रेस के 'हाथ' से छीनी 15 नगरपालिकाओं की सत्ता

Gujarat Nagar Nikay Chunav Result 2025: कांग्रेस सिर्फ सलाया नगर पालिका ही जीत पाई. जेएमसी के 15 वार्डों की कुल 60 सीट में से 48 पर बीजेपी ने बाजी मारी.

गुजरात में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (18 फरवरी) को नगर निकाय चुनावों में सूपड़ा साफ कर दिया. जूनागढ़ महानगरपालिक (जेएमसी) के साथ-साथ 68 में से 60 नगर पालिकाओं और सभी तीन तालुका पंचायतों में जीत हासिल की जहां 16 फरवरी को मतदान हुआ था. बीजेपी ने राज्य की कम से कम 15 नगरपालिकाओं की सत्ता कांग्रेस के हाथों से छीन ली.

सपा ने दो नगरपालिका पर किया कब्जा

कांग्रेस ने सिर्फ एक नगरपालिका में जीत हासिल कर पाई, जबकि क्षेत्रीय दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो नगरपालिकाओं में जीत दर्ज कर बेहतर प्रदर्शन किया.

ओबीसी आरक्षण के बाद पहला चुनाव

गुजरात सरकार ने 2023 में पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी जिसके बाद यह पहला चुनाव था.

जेएमसी 48 सीटों पर बीजेपी, 11 पर कांग्रेस जीती

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा मतगणना के बाद साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार जेएमसी के 15 वार्डों की कुल 60 सीट में से 48 पर जीत हासिल कर बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखी, जबकि 11 कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई. जेएमसी के साथ-साथ, राज्य भर में 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों- गांधीनगर, कपड़वंज और कठलाल के लिए भी चुनाव हुए.

कांग्रेस को सिर्फ सलाया नगर पालिका जीती

मंगलवार को मतगणना के बाद, बीजेपी ने 60 नगर पालिकाओं और सभी तीन तालुका पंचायतों में शानदार जीत हासिल की. निराशाजनक प्रदर्शन के साथ कांग्रेस सिर्फ देवभूमि द्वारका जिले की सलाया नगर पालिका ही जीत पाई. विपक्षी दल ने इस मुस्लिम बहुल नगर पालिका में 28 में से 15 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 13 सीट जीतकर दूसरे स्थान पर रही.

सपा ने कुटियाणा में बीजेपी को हराया

समाजवादी पार्टी ने कुटियाणा में बीजेपी के हाथों से सत्ता छीन ली और पोरबंदर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शासित राणावाव नगर पालिका पर भी कब्जा जमाया. इसके अलावा पांच नगरपालिकाओं मांगरील, डाकोर, आंकलाव, छोटाउदेपुर और वावला में किसी को भी स्पष्ट बहमत नहीं मिला.

213 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन

एसईसी ने बताया कि 213 सीट पर कोई चुनाव नहीं हुआ, जिन सीट पर मैदान में सिर्फ एक उम्मीदवार रहने पर उन्हें ‘निर्विरोध’ विजयी घोषित कर दिया गया. नगर निकाय चुनावों के लिए कुल 5,084 उम्मीदवार मैदान मे थे और 16 फरवरी को मतदान हुआ था.

Gujarat: 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' पर स्पीच देने के बाद टीचर ने किया छात्रा से रेप, पीड़िता बोली- 'मैं हमेशा से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget