एक्सप्लोरर

Gujarat Monsoon: गुजरात में दाखिल हुआ मानसून, जानिए मौसम को लेकर IMD की क्या है भविष्यवाणी? जानें ताजा अपडेट

Gujarat Monsoon Update: गुजरात में मानसून ने प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग ने बताया कि, राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है.

Gujarat Monsoon: दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को गुजरात में दाखिल हुआ और सौराष्ट्र के कई हिस्सों और राज्य के दक्षिण क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी वर्षा हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो दिन मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.

गुजरात में चक्रवात ने मचाई थी तबाही
दस दिन पहले गुजरात में बिपॉरजाय चक्रवात आया था और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में काफी वर्षा हुई थी. यह चक्रवात 15 जून की शाम को जखौ बंदरगाह के समीप गुजरात तट से टकराया था और तेज आंधी-तूफान आया था जिससे करीब 600 पेड़ उखड़ गये थे, कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और हजारों गांवों में बिजली चली गयी थी.

मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, ‘‘ मानसून रविवार को गुजरात पहुंचा और अगले 48 घंटे के दौरान उसके आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.’’ उन्होंने कहा कि बिपॉरजाय चक्रवात के कारण दक्षिण गुजरात में मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी हुई लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में यह समय पर है.

बारिश को लेकर क्या है ताजा अपडेट
मोहंती ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य आपदा अभियान केंद्र ने बताया कि रविवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है. उसने बताया कि सौराष्ट्र के भावनगर, बोटाड , अमरेली और राजकोट में तथा दक्षिण गुजरात के सूरत और भरूच में 30-75 मिलीमीटर वर्षा हुई. बता दें, गुजरात के कई इलाकों में चक्रवात ने जबरदस्त तबाही मचाई थी. इसके बाद अब राज्य में मानसून पहुंचा है. गुजरात के लोगों को अब गर्मी से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election Survey: मुख्यमंत्री के तौर पर कैसा है एकनाथ शिंदे का कामकाज? सर्वे में लोगों दिए चौंकाने वाले जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget