एक्सप्लोरर

Gujarat Congress: गुजरात में कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पदाधिकारी पर हमले का लगाया आरोप, दर्ज कराया केस

Gujarat Congress: गुजरात कांग्रेस MLA अनंत पटेल ने BJP पदाधिकारी पर हमला करने का आरोप लगाया है. इस मामले में उन्होंने केस दर्ज कराया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी हमले की निंदा की है.

Gujarat Congress MLA Anand Patel Attacked: कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल नवसारी जिले में कथित तौर पर बीजेपी के एक स्थानीय पदाधिकारी और उसके समर्थकों द्वारा किए गए हमले में जख्मी हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार शाम हुई और इस संबंध में रविवार तड़के खेरगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी में पटेल ने आरोप लगाया है कि गरबा कार्यक्रम में उनके समर्थन में एक गाना गाए जाने से बीजेपी के स्थानीय नेता और जिला पंचायत प्रमुख बाबू अहीर नाराज हो गए जिसके बाद उन्होंने और उनके समर्थकों ने उनपर (पटेल पर) हमला कर दिया.

राहुल गांधी ने की हमले की निंदा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पटेल पर हमले की निंदा की और दावा किया कि यह “बीजेपी सरकार के गुस्से का’’ नतीजा है. पटेल गुजरात में केंद्र की पार-तापी-नर्मदा संपर्क परियोजना के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करते रहे हैं. हालांकि, बीजेपी ने हमले को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि कहीं यह सहानुभूति हासिल करने के लिए किया गया “स्टंट'' तो नहीं है? गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है.

Gujarat Election: सोमवार को AAP सांसद राधव चड्ढा का गुजरात दौरा, पदयात्रा और टाउनहॉल बैठक करेंगे

प्राथमिकी में क्या कहा गया है?
प्राथमिकी के अनुसार, नवसारी के वांसदा से विधायक पटेल पर करीब 50 लोगों के समूह ने खेरगाम में शनिवार शाम तब हमला किया और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया जब वह एक बैठक के लिए जा रहे थे. अहीर के अलावा, प्राथमिकी में पांच अन्य नामज़द हैं और 40-45 लोगों के एक समूह का भी जिक्र है, जो कथित रूप से हमले के पीछे था. विधायक ने दावा किया कि यातायात के कारण जब उनकी कार रुकी थी तो आरोपी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और उन्हें वाहन से बाहर आने के लिए कहा तथा जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए कार का शीशा तोड़ दिया.

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें कई बार घूंसे मारे और गालियां भी दीं. पटेल की दाहिनी आंख में चोट आई है. गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा और पार्टी विधायक चंद्रिका बारिया नवसारी के वांसदा शहर के एक निजी अस्पताल में रविवार को पटेल को देखने पहुंचे. राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, “गुजरात में ‘पार-तापी रिवर लिंक प्रोजेक्ट’ के खिलाफ आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ने वाले हमारे विधायक अनंत पटेल जी पर बीजेपी द्वारा कायराना हमला निंदनीय है.”

बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, “यह बीजेपी सरकार की बौखलाहट है. कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता आदिवासियों के हक़ की लड़ाई के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा.” गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने संवाददाताओं से कहा, 'यह जांच का विषय है कि क्या यह सहानुभूति हासिल करने का एक स्टंट है? और इसकी जांच की जाएगी.' पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति तथा जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi in Gujarat: गुजरात में पीएम मोदी के दौरे का दूसरा दिन, भरूच और जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget