एक्सप्लोरर

Gujarat News: वड़ोदरा के एक मंदिर में दो समूहों के बीच झड़प, एक व्यक्ति की मौत; जानें क्या है पूरा मामला

Vadodara: वड़ोदरा शहर में एक मंदिर में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. 

Vadodara News: गुजरात (Gujarat) के वड़ोदरा (Vadodara) शहर में एक मंदिर में शनिवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना शहर के छानी इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हुई, जहां मंदिर के प्रबंधन को लेकर हुए विवाद में दो समूह आपस में भिड़ गए. 

जांच में जुटी पुलिस
वहीं सहायक पुलिस आयुक्त डीजे चावड़ा ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्वामीनारायण मंदिर में प्रार्थना करते समय दिनेश वानकर नामक व्यक्ति की मौत हो गई. शव को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. मौत के कारण का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.’’  उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा में घटना रिकॉर्ड हो गई है और जांच में जुटी पुलिस इसके फुटेज को खंगाल रही है. 

क्या है पूरा मामला
मंदिर में मौजूद लोगों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि लोगों का एक समूह मंदिर का ताला बदलने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरे समूह ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लोगों ने बताया कि इस दौरान हाथापाई में एक व्यक्ति गिर गया और उसकी मौत हो गई. लोगों ने दावा किया कि एक समूह ने मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और यह मामला इसके पहले अदालत, पुलिस और जिला प्रशासन में ले जाया गया था. 

उन्होंने दावा किया कि जमीन पर कब्जा करने का एक मामला तीन महीने पहले कलक्ट्रेट में दर्ज कराया गया था. जिस समूह से मृत व्यक्ति जुड़ा था, उसके सदस्य ललितभाई परमार ने कहा कि मंदिर के प्रबंधन में गुटबाजी है और यह मामला पूर्व में अदालत और जिलाधिकारी के पास ले जाया गया था.

Har Ghar Tiranga: 'देश के लिए मरना भले ही जरूरी न हो...', हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत पर जानें क्या बोले अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget