एक्सप्लोरर

Gujarat News: गणतंत्र दिवस पर दी थी गुजरात के इस शहर में सिलसिलेवार बम धमाकों की धमकी, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि गुजरात पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की रात बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

Bomb Blast In Gujarat: गणतंत्र दिवस पर गुजरात के अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने बलिया के मनियर क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. आरोपी के परिजनों ने उसे झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की रात मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव से ओम प्रकाश पासवान नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसे अपने साथ लेकर चली गयी है.

सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त कार्यालय को गत 25 जनवरी को धमकी भरा पत्र मिला था. इस चिट्‌ठी में अहमदाबाद में रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड समेत विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गयी थी.

उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस ने छानबीन में पाया कि पत्र भेजने वालों में चार लोग शामिल हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी बलिया का रहने वाला है. इस आधार पर गुजरात पुलिस शुक्रवार को मनियर थाने पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मनियर थाना क्षेत्र के देवरार जाकर पुलिस टीम ने ओम प्रकाश पासवान को उसके घर से पकड़ लिया.

सूत्रों के अनुसार ओम प्रकाश गुजरात के अहमदाबाद शहर में नौकरी करता था और वह वहां से तीन दिन पहले ही गांव आया था. पुलिस का कहना है कि उसका यहां कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है. इस बीच, हिरासत में लिए गए ओम प्रकाश पासवान के परिजनों ने ओम प्रकाश को निर्दोष करार देते हुए आरोप लगाया है कि उसे फंसाया जा रहा है.

पासवान की मां सुरसती देवी ने शनिवार को बताया कि उनका बेटा अहमदाबाद से ट्रेन से 24 जनवरी को गांव पहुंचा था और 25 जनवरी की रात को पुलिस उनके घर पहुंची और उसे थाने ले गई. उसके बाद 27 जनवरी को गुजरात पुलिस आई और उसे अपने साथ लेकर चली गई. उन्होंने कहा कि उनका बेटा आपराधिक चरित्र का नहीं है और उसे फंसाया गया है.

इस सवाल पर कि जिस पत्र के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई है, उस पर उसके बेटे का नाम, मोबाइल नंबर व आधार कार्ड नम्बर लिखा हुआ है, सुरसती देवी ने सवाल किया कि अगर कोई इस तरह का काम करेगा तो वह धमकी भरे पत्र में अपना विवरण क्यों अंकित करेगा.

देवरार गांव के प्रधान शैलेश कुमार सिंह ने भी बताया कि पासवान गांव का शरीफ व्यक्ति है और वह मजदूरी करने अहमदाबाद गया था. उन्होंने बताया कि उसके नाम से किसी ने शरारत करते हुए उसे फंसाया है. उन्होंने बताया कि वह स्वेच्छा से गुजरात पुलिस के साथ गया है. उन्हें उम्मीद है कि वह पुलिस को तहकीकात में पूरा सहयोग करेगा तथा साजिश का शीघ्र पर्दाफाश होगा. बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बलिया जिले में ओमप्रकाश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, वह गरीब परिवार का है तथा अहमदाबाद से पहले वह दिल्ली में मजदूरी करता था.

इसे भी पढ़ें:

Morbi News: मोरबी त्रासदी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, ओरेवा समूह के निदेशक को बनाया मुख्य आरोपी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजीतिक', BJP ने भी बोला हमला
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजीतिक', BJP ने भी बोला हमला
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स
गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स

वीडियोज

PM Modi Somnath Visit : पीएम मोदी के हाथ में त्रिशूल थामते ही लगे हर-हर महादेव के नारे
PM Modi Somnath Visit : पीएम मोदी बोले जिन्होंने सोमनाथ को लूटना चाहा उनका इतिहास तक धफ्न हो गया
PM Modi Somnath Visit : गर्व से लहरा रही सनातन की पताका, चारो ओर गूंजा स्वाभिमान का शंखनाद
Budget 2026: समंदर के रास्ते India की आर्थिक महाशक्ति बनने की तैयारी | Paisa Live
PM Modi Somnath Visit : डमरू के बाद ढोल बजाने और 108 घोड़ों की शौर्य यात्रा को देख दंग रह गए लोग

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजीतिक', BJP ने भी बोला हमला
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजीतिक', BJP ने भी बोला हमला
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स
गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स
Weather Update: देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
Pakistan Terrorism: 'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
सैलरी से पीएफ कटता है तो आपके पास भी है 7 लाख तक का बीमा, जानें कैसे मिलता है फायदा?
सैलरी से पीएफ कटता है तो आपके पास भी है 7 लाख तक का बीमा, जानें कैसे मिलता है फायदा?
Video: जब प्रेमानंद बाबा से मिलने पहुंचा डोरेमॉन, खिलखिला उठे महाराज; वीडियो वायरल
जब प्रेमानंद बाबा से मिलने पहुंचा डोरेमॉन, खिलखिला उठे महाराज; वीडियो वायरल
Embed widget