एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में कहीं पड़े सबसे कम वोट तो कहीं मरीजों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग में दिखा जोश

Gujarat Election 2022: गुजरात में पहले और दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. अब आठ दिसंबर को इसके नतीजे सामने आएंगे. चुनाव में दिव्यांग, मरीज और ट्रांसजेंडर ने अपने मत का प्रयोग किया है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के तहत सोमवार को बीमारों, बुजुर्गों और ट्रांसजेंडर समेत अन्य लोगों में वोट डालने को लेकर जोश दिखा. मतदान केंद्रों पर वो भी नजर आए जिनके लिये बिस्तर से उठना भी मुश्किल था तो बीमार और 100 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे. दिव्यांग अंकित सोनी के जन्म से ही हाथ नहीं हैं. उन्होंने खेड़ा जिले के नडियाद के एक मतदान केंद्र पर फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का बटन दबाने के लिए अपने पैर का अंगूठे का इस्तेमाल कर सबको हैरान कर दिया.

क्रिकेटर भाइयों इरफान पठान और यूसुफ पठान ने वडोदरा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अन्य लोगों से भी बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. गुजरात में सोमवार को दूसरे चरण के तहत 182 में से 93 सीटों पर वोट डाले गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद शहर के रानिप क्षेत्र में अपना वोट डाला, जबकि उनकी 100 वर्षीय मां हीराबा ने गांधीनगर जिले में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई के साथ रहती हैं. सौ वर्ष से अधिक उम्र के कई लोगों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में वोट डाला.

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने ट्विटर पर 110 वर्षीय शांताबेन ठाकोर की सराहना की जिन्होंने मेहसाणा जिले के विजापुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इसके अलावा 102 साल की एक महिला ने पालनपुर जबकि 108 वर्षीय अन्य महिला ने गोधरा में मतदान किया. साठ वर्षीय एक शख्स की हाल में बाइपास सर्जरी हुई है. वह ‘नेज़ल कैनुला’ (नाक के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने वाला यंत्र) लगाए हुए अहमदाबाद शहर के नारनपुरा इलाके में वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचे.

यहां के गोमतीपुर इलाके में पिछले चार साल से ‘फाइब्रोसिस’ से पीड़ित और कृत्रिम ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहीं 56 वर्षीय एक महिला भी अपनी ‘नेज़ल ट्यूब’ लगाए हुए मतदान केंद्र आईं.

आनंद जिले में बिस्तर से उठने में अक्षम एक महिला एंबुलेंस से मतदान करने के लिए पहुंची. जैन समुदाय के नेता रमेश शाह का 48 घंटे पहले ही मस्तिष्काघात का ऑपरेशन हुआ है. वह भी आनंद जिले में एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचे. शाह ने पत्रकारों से कहा, “ हाल ही में वडोदरा में मेरा ऑपरेशन हुआ था, लेकिन मैंने डॉक्टर से मुझे वोट देने की अनुमति देने का अनुरोध किया था. मेरे अनुरोध पर अस्पताल ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और अपने पैरामेडिकल कर्मियों को भी मेरे साथ भेजा ताकि मैं वोट डाल सकूं.”

आनंद जिले के पेटलाद में करीब 100 ट्रांसजेंड लोगों ने मतदान के लिए लोगों को जागरुक करने के वास्ते पहले पैदल मार्च निकाला और अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनलबेन शाह और बेटे जय शाह के साथ शहर के नारनपुरा इलाके में वोट डाला, जहां वह थलतेज इलाके में जाने से पहले रहा करते थे.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात के खेड़ा में मुस्लिम वोटर्स ने किया मतदान का बहिष्कार? प्रशासन ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget