एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक बालकृष्ण पटेल

Gujarat Assembly Election: आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, आप और कांग्रेस दावे कर रही कि उन्हें सफलता मिलेगी, लेकिन इस बीच पार्टियों में तोड़फोड़ भी शुरू हो गई है.

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच बीजेपी नेता बालकृष्ण पटेल रविवार (23 अक्टूबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें मेहनत से काम करने के बावजूद नजरअंदाज किया.

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व पार्टी प्रेसिडेंट सिद्धार्थ पटेल की मौजदूगी में बालकृष्ण पटेल ने अहमदाबाद में पार्टी की सदस्यता ली. बालकृष्ण वडोदरा जिले की दभोई सीट से बीजेपी के टिकट पर 2012 में चुनाव जीते थे. दिलचस्प यह है कि उन्होंने सिद्धार्थ पटेल को ही 2012 के विधानसभा चुनाव में हराया था. 

बालकृष्ण पटेल ने क्या कहा? 

बालकृष्ण पटेल ने कहा, "मैंने कई सालों तक जिला और तालुका स्तर पर बीजेपी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की. मुझे विधायक होने के बाद भी 2017 के चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया गया. यहां तक ​​​​कि मेरे बेटे को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया था. मैंने बीजेपी इसलिए छोड़ दी क्योंकि मुझे लगातार दरकिनार किया जा रहा था." साथ ही दावा किया कि वह इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने या अपने बेटे के लिए टिकट की उम्मीद किए बिना कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार (23 अक्टूबर) को दक्षिण गुजरात क्षेत्र के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की थी. मीटिंग में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे.

वलसाड शहर के धरमपुर चौकड़ी के पास स्थित सौराष्ट्र कडवा पाटीदार समाज हॉल में हुई बैठक में दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल थे. अमित शाह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दक्षिण गुजरात क्षेत्र की सीट के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसमें चुनाव और बूथ प्रबंधन और विजय जुलूस तक शामिल है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता जोन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं. बता दें कि चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीख की तो घोषणा की लेकिन गुजरात इलेक्शन के लिए डेट नहीं बताई. इस साल के आखिर में चुनाव होंगे.

यह भी पढ़ें- ABP C-Voter Survey: गुजरात चुनाव में कांग्रेस की रणनीति कैसी है? हैरान करने वाले हैं नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget