एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के कच्छ जिले से DRI ने एक कंटेनर से जब्त किया 56 किलोग्राम कोकीन

Gujarat News: गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से DRI 56 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है.

Gujarat News: राजस्व खुफिया निदेशालय DRI ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 56 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है. DRI के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है. जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत के बारे में नहीं बताया गया है. अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर DRI के अधिकारियों के एक दल ने कंटेनर की तलाशी ली जो कुछ समय पहले एक विदेशी देश से मुंद्रा बंदरगाह पर आया था और तब से पास के कंटेनर स्थल पर रखा हुआ था.

उन्होंने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि DRI को 56 किलोग्राम कोकीन मिली जिसे आयातित वस्तुओं में छिपाकर रखा गया था. उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर स्थल पर छापेमारी के बाद DRI ने 1,300 करोड़ रुपये मूल्य की 260 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी.

वहीं, पिछले वर्ष सितंबर में भारत में मादक पदार्थ (हेरोइन) की बरामद हुई सबसे बड़ी खेप में DRI ने मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनर से लगभग तीन हज़ार किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था. इन पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21,000 करोड़ रुपये बताई गई थी. ऐसा माना गया था कि यह खेप अफगानिस्तान से लाई गई थी.

हाल ही में समंदर में ड्रग्स की एक और बड़ी खेप को कोस्टगार्ड ने DRI की मदद से जब्त किया था. लक्षद्वीप के करीब समंदर में ऑपरेशन खोजबीन के तहत DRI और इंडियन कोस्टगार्ड ने 1526 करोड़ की 219 किलो हेरोइन जब्त की थी. पिछले एक साल में DRI ने समंदर में स्मगलिंग के लिए लाई जा रही करीब 25 हजार करोड़ की नारकोटिक्स ड्रग बरामद की थी.

यह भी पढ़ेंः

Delhi University में बोले अमित शाह, कहा- 'कश्मीर से 370 हटने के बाद किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं'

Terror Funding: टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक दोषी करार, उम्र कैद तक की हो सकती है सजा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget