एक्सप्लोरर

Cricketer Vishnu Solanki: बड़ौदा के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी के बाद पिता का भी निधन, शतक लगाकर दिखाया था जज्बा

Cricketer Vishnu Solanki: बड़ौदा के 29 साल के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी के घर 10 फरवरी को बेटी ने जन्म लिया था. इसके कुछ दिन बाद ही बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई. अब उनके पिता का भी निधन हो गया है.

Cricketer Vishnu Solanki's Father Death: बड़ौदा (Baroda) के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी (Vishnu Solanki) पर पिछले कुछ समय से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ दिन पहले ही अपनी नवजात बेटी को खोने वाले विष्णु सोलंकी के अब पिता का भी निधन हो गया है. विष्णु सोलंकी उस समय चर्चा में आए थे, जब नवजात बेटी के निधन के बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे और शतक जड़ा था. अब उन्हें पिता के निधन की खबर मिली और अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये अंतिम संस्कार को देखा.

दरअसल 29 साल के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी के घर 10 फरवरी को बेटी ने जन्म लिया. इसके कुछ दिन बाद ही बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई. यहां तक की विष्णु ने अपनी बच्ची का चेहरा तब देखा, जब उसका अंतिम संस्कार करने पहुंचे. इस दौरान वह बंगाल के खिलाफ बड़ौदा के पहले रणजी मैच में हिस्सा नहीं ले पाए, हालांकि अंतिम संस्कार के बाद विष्णु घर पर नहीं रुके और वापस टीम के साथ जुड़ गए.

टीम के मैनेजर ने दी पिता के निधन की ख़बर

बड़ौदा के दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ खेलते हुए विष्णु ने शतक जड़ा. विष्णु ने 12 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली और मानसिक तौर पर वे कितने मजबूत खिलाड़ी हैं, इसको दिखाया. बेटी को खोने का गम अभी कम ही हो रहा था कि अब पिता के निधन के बारे में उन्हें जानकारी मिली. रविवार को रणजी मैच के अंतिम दिन विष्णु को मैनेजर से ख़बर मिली कि काफी बीमार चल रहे उनके पिता का निधन हो गया है.

"टीम को मझधार में नहीं छोड़ना चाहते थे विष्णु"

बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के एक अधिकारी ने बताया, "विष्णु के पास बेटी के निधन के बाद टीम से नहीं जुड़ने का विकल्प था, लेकिन वे टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी हैं. विष्णु टीम को मझधार में नहीं छोड़ना चाहते थे. यही उसे विशेष बनाता है. बड़ौदा को अपना अगला मुकाबला तीन मार्च से हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. वे अभी यह समझ भी नहीं पाए होंगे कि दो हफ्ते के भीतर बच्चे और पिता को गंवाने का गम क्या होता है. किसी को नहीं पता कि विष्णु को भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा या नहीं लेकिन जब बात जज्बे की आएगी तो वह टॉप खिलाड़ियों में शामिल होंगे.

सचिन तेंदुलकर की दिलाई याद

गौरतलब है कि विष्णु सोलंकी उन सैकड़ों घरेलू क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो हर साल रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरते हैं. पिछले दो हफ्तों में जिस तरह से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ऐसे मे वे अपने जिस साहस का परिचय दे रहे हैं, वह सभी को हिम्मत देने वाला है. घरेलू क्रिकेटरों के लिए रणजी ट्रॉफी पैसे कमाने का अहम जरिया होता है. विष्णु ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की भी याद दिलाई है, जो अपने पिता की मौत के बाद ब्रिस्टल पहुंच गए थे, क्योंकि उनकी मां नहीं चाहती थी कि वह देश की सेवा से पीछे हटे. साथ ही विराट कोहली ने भी पिता के निधन के बाद 97 रन की पारी खेली थी और फिर अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-

देश में लगातार घट रहे 'रेगिस्तान के जहाज', जानिए- यूपी, गुजरात और हरियाणा में कहां कितने ऊंट बचे हैं

Gujarat: कांग्रेस ने सत्ता में आने पर बिजली बिल में छूट, रोजगार और सिलेंडर के दाम घटाने का किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद: 500 करोड़ की जमीन विवाद में रिटायर्ड डिप्टी SP ने चलाई थीं गोलियां, कोर्ट ने बेटा-बेटी समेत भेजा जेल
अहमदाबाद: 500 करोड़ की जमीन विवाद में रिटायर्ड डिप्टी SP ने चलाई थीं गोलियां, कोर्ट ने बेटा-बेटी समेत भेजा जेल
Weather Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Gujarat News: गिर जंगल में संक्रमण का खतरा! 4 शेर शावकों की मौत, CM ने बुलाई हाई लेवल बैठक
गिर जंगल में संक्रमण का खतरा! 4 शेर शावकों की मौत, CM ने बुलाई हाई लेवल बैठक
पति ने पत्नी को 50 हजार रुपये में अपने दोस्तों को बेचा, फिर रची जान से मारने की साजिश
पति ने पत्नी को 50 हजार रुपये में अपने दोस्तों को बेचा, फिर रची जान से मारने की साजिश

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
GT vs RR: शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करने वाले ध्यान दें, इन आदतों की वजह से बीच रास्ते में धोखा दे सकती है कार, जानें सुरक्षित सफर के तरीके
पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करने वाले ध्यान दें, इन आदतों की वजह से बीच रास्ते में धोखा दे सकती है कार, जानें सुरक्षित सफर के तरीके
Embed widget