एक्सप्लोरर

अहमदाबाद के पास वटवा में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट साइट पर हादसा, 40 ट्रेनें रद्द, कईयों के रूट बदले

Bullet Train Site: अहमदाबाद के निकट बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट साइट पर हुए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही पहले से बने हुए ढांचे को कोई नुकसान पहुंचा. हालांकि 40 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

Bullet Train Site: गुजरात में अहमदाबाद के निकट बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट साइट पर निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 'सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री' दुर्घटना का शिकार हो गया.  'सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री' अपनी जगह से हट गया, जिसकी वजह से समीपवर्ती रेलवे लाइन पर कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई. अधिकारियों ने सोमवार (24 मार्च) को यह जानकारी दी.  

राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे वटवा में हुआ. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही पहले से बने हुए ढांचे को कोई नुकसान पहुंचा.  अहमदाबाद रेलवे मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण कम से कम 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 15 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया. 

कई ट्रेनों के रूट बदले

इसके अलावा, पांच ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित किया गया और छह ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित रेलवे लाइन से ‘गैंट्री’ हटाने का प्रयास जारी है ताकि ट्रेनों की आवाजाही बहाल की जा सके.एनएचएसआरसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि क्रेनों की मदद से रेलमार्गो की बहाली का कार्य किया जा रहा है.  

एनएचएसआरसीएल के बयान के अनुसार, ''कल रात करीब 11 बजे वटवा (अहमदाबाद के पास) में निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही एक 'सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री', कंक्रीट गर्डर लॉन्चिंग पूरी करने के बाद पीछे हट रही थी. इसी दौरान हादसा हुआ.''  

बयान में आगे कहा गया, ''इस घटना से पास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई है. एनएचएसआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और बने हुए ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.''

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

अहमदाबाद रेलवे मंडल के एक अधिकारी के अनुसार, इस घटना से वटवा और अहमदाबाद स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ. 

रद्द की गई ट्रेनों में वटवा-बोरीवली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, वडोदरा-वटवा इंटरसिटी, अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन, जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी, वडनगर-वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस और वटवा-आनंद मेमू शामिल हैं.  अहमदाबाद-मजीठिया चेन्नई सेंट्रल हमसफर एक्सप्रेस, राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है.

क्रेन दुर्घटना के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

ट्रेन 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर एक्सप्रेस दिनांक 23.03.2024 परिवर्तित मार्ग रतलाम-चित्तौड़गढ़-बेड़च-उदयपुर सिटी-हिंमतनगर-अहमदाबाद-वीरमगाम होकर चलेगी.

ट्रेन 11090 पुणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 23.03.2024 परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-चंदेरिया-अजमेर-मारवाड़ होकर चलेगी.

ट्रेन 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 23.03.2024 परिवर्तित मार्ग वाया अहमदाबाद-असारवा-हिम्मतनगर-उदयपुर-रतलाम होकर चलेगी.

ट्रेन 09417 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल दिनांक 24.03.2024 अहमदाबाद-असारवा-हिम्मतनगर-उदयपुर-रतलाम होकर चलेगी.

Gujarat Bypoll: विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए आप ने घोषित किया प्रत्याशी, गोपाल इटालिया को मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget