एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात के वलसाड में बीजेपी पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी संग पूजा करने गए थे मंदिर

BJP Functionary Murdered: स्थानीय बीजेपी नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया और इसकी जांच की मांग की. पुलिस ने बताया कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

Valsad News: गुजरात के वलसाड जिले में वापी नगर के निकट एक मंदिर से अपनी पत्नी के लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक स्थानीय पदाधिकारी की सोमवार को सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

मोटरसाइकिल हमलावरों ने मारी चार गोलियां
डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावर कोचरवा गांव में शैलेश पटेल की कार के पास आए और उन्हें तीन या चार गोलियां मारीं जिससे उसकी मौत हो गई. वापी तालुका की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया. शैलेश, वापी तालुका की बीजेपी इकाई के उपाध्यक्ष थे.

'पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गए थे शैलेश'
सुरेश पटेल ने कहा कि शैलेश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गये थे. पूजा करने के बाद वह बाहर आये और अपनी कार में पत्नी का इंतजार करने लगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे.

पति को खून में लथपथ देख चिल्लाई पत्नी
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई. उन्होंने बताया कि जब मंदिर में पूजा कर रहीं पटेल की पत्नी शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया. उन्होंने लोगों से मदद मांगी. अधिकारी ने बताया कि पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय बीजेपी नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया और इसकी जांच की मांग की. पुलिस ने बताया कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल इलाके में कुछ सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Gujarat News: AAP नेता इसुदान गढ़वी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, 'मन की बात' पर किया था ऐसा ट्वीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget