एक्सप्लोरर

आसाराम को बड़ी राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Asaram Bail: आसाराम उमक्रैद की सजा काट रहा है. उसकी अस्थायी जमानत को 7 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया. मौजूदा जमानत की अवधि 30 जून को खत्म होने वाली है.

Asaram Bail: गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार (27 जून) को 2013 के रेप केस मामले में आसाराम को बड़ी राहत दी. उसकी अस्थायी जमानत को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया. इस मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

जस्टिस इलेश वोरा और संदीप भट्ट की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान आसाराम की अस्थायी जमानत को तीन महीने से बढ़ा दिया, जो पहले 28 मार्च को दी गई थी. इसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है. 

वकील ने क्या कहा?

आसाराम (86) स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर है. जमानत अवधि इसलिए बढ़ायी गयी है ताकि उसका वकील याचिका में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सके. मामले पर अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी.

आसाराम के वकील ने दस्तावेज जमा करने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगते हुए दावा किया कि अदालत के 28 मार्च को अस्थायी जमानत दिए जाने के बाद जोधपुर हाई कोर्ट से आदेश मिलने की प्रक्रिया के कारण 10 दिन बर्बाद हो गए थे और आसाराम को सात अप्रैल को रिहा किया गया था. 

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं दो दिन का समय देने का अनुरोध करता हूं ताकि अगर सोमवार को मामले पर सुनवाई होती है, तो मैं दस्तावेज रिकॉर्ड पर रख सकूं और वे (प्रतिवादी) भी इसे सत्यापित कर सकें.’’ 

कोर्ट ने क्या कहा?

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ‘‘वर्तमान मामले के विशिष्ट तथ्यों, विशेषकर नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए, हम अस्थायी जमानत को सात जुलाई तक बढ़ा रहे हैं.’’ 

हाई कोर्ट ने 28 मार्च को आसाराम को तीन महीने के लिए अस्थायी जमानत दी थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई अंतरिम जमानत 31 मार्च को समाप्त हो रही थी. उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने विभाजित फैसला सुनाया था जिसके बाद इस मामले को तीसरे न्यायाधीश के पास  भेजा गया था, जिन्होंने आसाराम को तीन महीने की अस्थायी जमानत देने के पक्ष में फैसला सुनाया. 

गांधीनगर में एक अदालत ने जनवरी 2023 में आसाराम को रेप मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी थी. आसाराम 2013 में राजस्थान में अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के एक अन्य मामले में भी उम्रकैद की सजा काट रहा है.  मौजूदा मामले में उसे सूरत की रहने वाली एक महिला अनुयायी के साथ 2001 से 2006 के बीच कई बार बलात्कार करने का दोषी ठहराया गया था. 

Input By : पीटीआई-भाषा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget