एक्सप्लोरर

गुजरात: विजय रूपाणी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, दी श्रद्धांजलि

Gujarat News: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी 12 जून को एयर इंडिया की उस फ्लाइट में सवार था जो क्रैश हो गया. सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के दिवंगत पूर्व सीएम और विजय रूपाणी की प्रार्थना सभा में पहुंचे. उन्होंने विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी. एयर इंडिया प्लेन क्रैश में पूर्व सीएम की जान चली गई. वो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे. सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

बेहद खौफनाक एक्सीडेंट था- अरविंद केजरीवाल

श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "एयर इंडिया की फ्लाइट, अभी तीन चार दिन पहले उसका क्रैश हुआ. जिसमें 240 से ज्यादा लोगों के मृत्यु होने की आशंका है. ये एक बेहद खौफनाक एक्सीडेंट था. बेहद दर्दनाक एक्सीडेंट था. इसमें विजय रूपाणी जी भी यात्रा कर रहे थे."

'विजय रूपाणी जी के बहुत चाहने वाले हैं'

इसके आगे उन्होंने कहा, "विजय रूपाणी जी के बहुत लोग चाहने वाले हैं. गुजरात और पूरे देश के अंदर. सबको एक गहरा धक्का लगा है. अभी मैं उनकी श्रद्धांजलि सभा में उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के लिए शामिल हुआ. उनकी धर्मपत्नी, उनके पुत्र और उनके अन्य परिवारजनों से मिला. अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें." 

सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहे एयर इंडिया का विमान AI171 बोइंग ड्रीमलाइनर 787 टेकऑफ के कुछ ही समय बाद बीजे मेडिकल हॉस्पिटल के कैंपस की एक बिल्डिंग पर जाकर क्रैश हो गया. इस विमान में विजय रूपाणी सहित कुल 242 लोग सवार थे. 241 लोगों की मौत हो गई. विश्वार कुमार रमेश नाम के शख्स इस प्लेन हादसे में जिंदा बच गए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget