एक्सप्लोरर

Ahmedabad Fire: अहमदाबाद के मोदी आई केयर अस्पताल में लगी भीषण आग, दो लोगों की हुई मौत

Modi Eye Care Hospital: अहमदाबाद के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. ये दोनों पति-पत्नी थे जो अस्पताल में सेवा दे रहे थे.

Jaymangal BRTS Bus Stand: अहमदाबाद के मोदी आई केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई है. ये घटना जयमंगल बीआरटीएस बस स्टैंड के पास की है. घटना में दो लोगों के मरने की आशंका है, हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है. अहमदाबाद के एक नेत्र चिकित्सा केंद्र में शनिवार को आग लगने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई. यह घटना शनिवार तड़के हुई, लेकिन मोदी आई केयर सेंटर के अधिकारियों को इसके बारे में सुबह करीब साढ़े नौ बजे पता चला. इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया.

अस्पताल से दो शव मिले
अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) जयेश खड़िया ने आईएएनएस को बताया, फायर कंट्रोल रूम को सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. जब दमकल की टीम पहुंची तो अस्पताल में केवल धुंआ था. अग्निशमन दल को अस्पताल से दो शव मिले.

धुएं के कारण दंपति की मौत
उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा था कि आग तड़के करीब साढ़े तीन बजे लगी और अपने आप बुझ गई. दंपति की पहचान नरेश पारघी और उनकी पत्नी हंसा के रूप में हुई है, जो अस्पताल में सेवा दे रहे थे और अस्पताल परिसर में रह रहे थे. बताया गया कि धुएं के कारण दंपति की मौत हो गई.

मंडल अग्निशमन अधिकारी ओम जडेजा ने कहा कि नारनपुरा इलाके में एक इमारत के भूतल पर सीढ़ी के पास पति-पत्नी मृत पाए गए. इस इमारत में नेत्र देखभाल केंद्र स्थित है. संदेह है कि आग लगने के बाद धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी. उन्होंने कहा कि नेत्र देखभाल केंद्र केवल दिन के समय संचालित होता है और वहां इलाज के लिए भर्ती नहीं किया जाता. उन्होंने कहा, “ नेत्र देखभाल केंद्र में सुबह के समय आग लगी. अग्निशमन विभाग को इसके बारे में लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली.

अग्निशमन विभाग की एक टीम तथा एक खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और अभियान शुरू किया, जो करीब 40 मिनट तक चला. अधिकारी ने कहा,“घटना के समय केंद्र में केवल पति-पत्नी थे. वे केंद्र की रखवाली करते थे. वे सीढ़ियों के पास मृत पाए गए और प्रथम दृष्टया धुएं में दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हो गई. हालांकि, उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा.”

ये भी पढ़ें:

Gujarat Accident News: गुजरात के नवसारी में लग्जरी बस और कार की जोरदार भिड़ंत, 9 की मौत, 28 का इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget