एक्सप्लोरर

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, वजह बताई- 'दर्द और पीड़ा के कारण...'

Ahmed Patel Son Faisal Patel: गुजरात कांग्रेस के नेता फैसल पटेल ने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उन्होंने पार्टी पर खुद की अनदेखी का आरोप लगाया है.

Faisal Patel Breaks Ties with Congress: गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल कांग्रेस से खफा हैं. फैसल पटेल ने अब कांग्रेस से नाता तोड़ देने का ऐलान कर दिया है. साथ ही एक्स पर पोस्ट कर इसकी वजह भी बताई है. उन्होंने कहा है कि वह दर्द और पीड़ा के कारण कांग्रेस छोड़ रहे हैं.

फैसल पटेल ने एक्स पर लिखा, "बहुत दर्द और पीड़ा के साथ मैंने कांग्रेस के साथ राजनीतिक रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है. यह कई वर्षों के लिए एक कठिन यात्रा रही है. मेरे दिवंगत पिता अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए दे दिया. मैंने उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की लेकिन हर कदम पर मुझे मना कर दिया गया. मैं किसी भी संभव तरीके से मानव जाति के लिए काम करना जारी रखूंगा. कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह मेरा परिवार रहेगी. मैं उन सभी कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया."

फैसल पटेल का कहना है कि कई साल से उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि कांग्रेस उन्हें नजरअंदाज कर रही है. उनके पिता अहमद पटेल अपने समय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मुख्य सलाहकार रहे हैं. राजनीति में अहमद पटेल बड़ा नाम रहे हैं.

साल 2024 से शुरू हुई कांग्रेस में अनबन
फैसल पटेल और कांग्रेस के बीच की अनबन साल 2024 में तब शुरू हुई जब उनके पिता अहमद पटेल की भरूच लोकसभा सीट कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दे दी. सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की सहयोगी आप को भरूच और भावनगर सीट दे दी थी. 

उस समय फैसल पटेल ने मीडिया से बात करते हुए नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि वह किसी भी हालत में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस भरूच सीट जीत सकती थी, क्योंकि अपने पिता के देहांत के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत मेहनत की है. वहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि भरूच से उनका पारिवारिक लगाव है. वह गठबंधन के लिए अपने पिता की सीट को ऐसे ही जाने  नहीं दे सकते. 

यह भी पढ़ें: Gujarat: सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने सरकारी गाड़ी पर लगाया सायरन, RTO ने नोटिस भेजा तो दिया ये तर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget