एक्सप्लोरर

गुजरात में बागी विधायक पर AAP का एक्शन, पार्टी से किया सस्पेंड

Umesh Makwana Suspended: बोटाद विधानसभा सीट से AAP विधायक उमेश मकवाना ने गुरुवार को पार्टी पर कई आरोप लगाए और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद पार्टी ने कार्रवाई की है.

Umesh Makwana Suspended: गुजरात के बोटाद से AAP विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है. गुजरात AAP के संयोजक ईशुदान गढ़वी ने कहा, ''उमेश मकवाना को पार्टी विरोधी एवं गुजरात विरोधी गतिविधियों के लिए पांच साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया जाता है.''

इससे पहले गुरुवार को ही मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा, "मैंने 20 साल तक बीजेपी में अलग-अलग पदों पर काम किया. जिस समय गुजरात में आप को कोई पहचानता भी नहीं था, उस समय मैंने सत्तारूढ़ बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. आज आप में मुझे लगता है कि हम डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों से भटक रहे हैं.

कांग्रेस-बीजेपी में जाने के सवाल पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, ''यही कारण है कि मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करना जारी रखूंगा. मैं बोटाद के लोगों के बीच जाऊंगा. मैं कुछ लोगों से मिलकर अलग पार्टी बनाने या न बनाने पर चर्चा करूंगा.''

उमेश मकवाना ने कहा, ''बीजेपी में शामिल होने के कोई संकेत नहीं है. मैं बीजेपी में था ही. बीजेपी ने हमारे कोली समाज का मुद्दा कभी नहीं उठाए. उसमें जाने की कोई बात ही नहीं है. कांग्रेस गुजरात में है ही नहीं, खत्म हो गई है."

विसाबदर सीट पर आप को मिली है जीत

बता दें कि हाल ही में आप ने गुजरात में दो सीटों विसाबदर और कडी पर हुए उप-चुनाव में एक सीट विसाबदर पर जीत दर्ज की है. कडी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. इसके बाद आप ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी सरकार से परेशान है, कांग्रेस विकल्प नहीं है. अब आप विकल्प की तरह आई है. जनता आप में उम्मीद की तरह देखती है.

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget