एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों में मिलेगा RO प्लांट का पानी, जलबोर्ड ने शुरू कर दी तैयारी

Delhi Water Supply: दिल्ली सरकार 500 आरओ प्लांट लगाएगी. अभी तक 471 आरओ प्लांट के लिए जगह को चिन्हित किया जा चुका है. जरूरत के हिसाब से बड़े और छोटे आरओ प्लांट लगेंगे.

Delhi Water Supply:  आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार दिल्ली के लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए लागातार कोशिश कर रही है. केजरीवाल सरकार ने  इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम को भी उठा रही है. इसी कड़ी में अनाधिकृत कॉलोनियों समेत पेय-जल की कमी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार ट्यूबवेल के साथ पहले चरण में 500 आरओ प्लांट लगाएगी. इसके लिए जलबोर्ड ने अब तक 471 आरओ प्लांट के लिए जमीन चिन्हित कर ली है.

जमीनों के लिए विभागों से बातचीत जारी
पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें दिल्ली जल बोर्ड द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे ट्यूबवेल्स और आरओ प्लांट्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई. इस संबंध में अब अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कुछ विभाग से जमीन मिल चुकी है, जबकि जिन विभागों से अभी जमीन नहीं मिली है, उनसे बातचीत करके जल्द ही समाधान निकाला जाएगा.

471 जगहों पर लगाये जायेंगे आरओ प्लांट
जल बोर्ड, डीडीए से वाटर बॉडी और झीलों के लिए लंबित अनुमति भी जल्द लेने की प्रक्रिया में है. दिल्ली में जहां पर भी बड़े स्तर पर ट्यूबवेल्स लगाए जा रहे हैं और लेक भी बनाई जा रही हैं. वहां जरूरत के अनुसार बड़े आरओ प्लांट लगाए जाएंगे. इसके अलावा आवश्यकतानुसार छोटे आरओ प्लांट भी लगाए जाएंगे. इसे कम्युनिटी आरओ प्लांट भी कहते हैं.दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि छोटे आरओ लगाने के लिए पहले चरण के तहत अभी तक 471 स्थान चिन्हित किए गए हैं.चिन्हित की गई जमीन जिस विभाग की है, उससे अनुमति लेकर जल्द से जल्द आरओ प्लांट लगाया जाएगा.

आरएफ आईडी कार्ड से मिलेगा लोगों को आरओ का स्वच्छ पानी
जल बोर्ड के अनुसार  कॉलोनियों समेत पानी की कमी वाले क्षेत्रों में अभी पाइप से पानी  नहीं पहुंचाया जा रहा  है. इन इलाको में  टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है. दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत 50 केएलडी क्षमता के 30 आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं, जबकि झरोदा सरकारी स्कूल और शकूर बस्ती में दो आरओ प्लांट लगाए जा चुके हैं. वहीं हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में दो आरओ प्लांट का कार्य प्रगति पर है.

भूमि की उपलब्धता के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों से बात करके बाकी आरओ प्लांट के लिए जमीन के सर्वे को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आरओ प्लांट लगने के बाद स्थानीय लोगों को आरएफ आईडी कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे लोग आरओ के पानी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: MCD Mayor  Election: एमसीडी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव में BJP ने भी उतारे उम्मीदवार, जानें- क्या है समीकरण?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget