एक्सप्लोरर

Delhi: मच्छरों के प्रकोप से बचाने MCD ने बनाया प्लान, घर-घर जाकर होगी ब्रीडिंग की जांच

Delhi News: मच्छरों को देखते हुए दिल्ली के सभी 250 वार्डों में फॉगिंग की शुरुआत मंगलवार से हो रही है. इस काम के लिए एमसीडी एक हजार से ज्यादा फॉगिंग मशीनों का इस्तेमाल कर रही है.

राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश और जलजमाव के कारण मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और उनसे होने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़े पैमाने पर मच्छररोधी अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत आज से दिल्ली भर के सभी 250 वार्डों में फॉगिंग की शुरुआत कर रही है. इस काम के लिए MCD हजार से ज्यादा फॉगिंग मशीनों की सहायता ले रही है. इसके अलावा हर दिन लगभग डेढ़ लाख स्थानों पर लार्वा की भी जांच की जा रही है. जिस भी घर मे लार्वा मिल रहा है, उन्हें नोटिस भेज कर चालान भी किया जा रहा है.

हजार से ज्यादा फॉगिंग मशीनों का फॉगिंग में होगा इस्तेमाल

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कल सिविक सेंटर में जन स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली के सभी वार्डों में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तत्काल फॉगिंग शुरू करने के निर्देश दिए. इसके लिए उन्होंने एमसीडी के पास उपलब्ध सभी हजार से ज्यादा फॉगिंग मशीनों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए ताकि इस मच्छर रोधी अभियान को सफल बनाया जा सके.

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जोन में प्रमुखता के साथ हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाएं, जहां पर ब्रीडिंग होती है. निगम के 3 हजार से ज़्यादा डीबीसी कर्मचारी और 2 हजार फ़ील्ड वर्कर मिशन मोड में घर- घर जाकर मच्छर की प्रजनन जांच एवं उसे नष्ट करे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि MCD 311 ऐप पर मच्छरों के प्रजनन से संबंधित जो भी शिकायतें दर्ज होती हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाए.

उन्होंने कहा कि मच्छर प्रजनन की जांच के लिए मलेरिया इंस्पेक्टर, डीबीसी कर्मचारी, फील्ड वर्कर व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन 1 लाख से अधिक स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है. दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने के कारण के कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इस वर्ष बीमारियों को रोकना चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन दिल्ली नगर निगम इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

वहीं उन्होंने सभी क्षेत्रों में वार्ड-स्तरीय विशेष अभियान और जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है. सभी 12 जोन में घर-घर से कचरा संग्रहण करते समय ऑटो टिपर के माध्यम से जागरूकता संदेश/ऑडियो चलाकर संभावित प्रजनन स्थलों और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों के बारे में बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: दिल्ली में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह विराजे गणपति बप्पा मोरिया

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget