एक्सप्लोरर

LPG Cylinder Price Hike: होली से पहले महंगाई का झटका, घरेलू LPG सिलेंडर Rs 50 तो कमर्शियल 350 रुपये हुआ महंगा

Domestic LPG Cylinder Price: आज से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपए महंगा हो गया है. 

Domestic LPG Cylinder Latest Price: होली से ठीक पहले एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price  Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों को बड़ा झटका दिया है. आज से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपए महंगा हो गया है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 हुई. एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें आज से प्रभावी मानी जाएगी. 

अलग-अलग शहरों में आज से इस रेट पर मिलेंगे सिलेंडर

कीमत में ताजा बदलाव के बाद पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर 1201 रुपए, लेह में 1299 रुपए, आईजोल में 1260 रुपए, श्रीनगर में 1219 रुपए,  कन्याकुमारी में 1187 रुपए, अंडमान में 1179 रुपए, रांची में 1160.50 रुपए, शिमला में 1147.50 रुपए, डिब्रूगढ़ में 1145 रुपए, लखनऊ में 1140.50 रुपए, उदयपुर में 1132.50 रुपए, इंदौर में 1131 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए, देहरादून में 1122 रुपए, चेन्नई में 1118.50 रुपए, आगरा में 1115.50 रुपए, चंडीगढ़ में 1112.5व रुपए, ​विशाखापट्टन में 1111 रुपए और अहमदाबाद में 1110 रुपए में आज से मिलेंगे. 

बता दें कि कई माह से व्यावसायिक एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में ग‍िरावट देखी जा रही थी. वहीं एक मार्च को तेल कंपन‍ियों ने 19 क‍िलो वाले व्‍यावसाय‍िक एलपीजी गैस स‍िलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो आज से ही प्रभावी है. इस बार तेल कंपन‍ियों ने सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की है. अब व्यावसायिक गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है. इससे पहले यह स‍िलेंडर 1769 रुपए में म‍िल रहा था. 1 जनवरी, 2023 को इस स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि 1 मई 2022 को व्यावसायिक गैस स‍िलेंडर की कीमत र‍िकॉर्ड 2355.50 रुपए पर थी. 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली वालों को गर्मी से मिली राहत, बूंदाबादी और तेज हवा के बीच तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget