एक्सप्लोरर

Acid Attack: दिल्ली के बुराड़ी में लड़की पर तेजाब फेंकने वाला नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा

Delhi Crime: पीड़िता हमलावर को नहीं जानती थी और न ही उसका आरोपी से कोई संबंध था. ऐसे में थाना पुलिस को मामले की तह तक जाने में मुश्किल हुई और आरोपी तक पहुंचने में चार दिन लग गए.

Delhi News: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से दिल्ली पुलिस ने रविवार को 16 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया. किशोर पर एक स्कूल के समीप एक लड़की पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ कथित तौर पर फेंकने के आरोप है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है.  दिल्ली पुलिस के अनुसार जब लड़की शास्त्री पार्क एक्सटेंशन इलाके में एक स्कूल से अपने 10 वर्षीय संबंधी को लाने के लिए घर से निकली थी. 

घटना की शिकायत मिलने पर उसी दिन बुराड़ी पुलिस थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 326बी, और 341 के तहत केस दर्ज किया था.  थाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस रसायन की वजह से लड़की को अपनी आंखों, गर्दन और नाक पर झुलसने जैसा आभास, खुजली और जलन महसूस हुई. अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद लड़की को बुराड़ी के ही एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. 

आरोपी तक पहुंचने में इसलिए हुई देरी

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हमलावर की पहचान और उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की थी. चूंकि, पीड़िता हमलावर को नहीं जानती थी और न ही उसका आरोपी से कोई संबंध था, इसलिए पुलिस को मामले की तह तक जाने में मुश्किल हुई. डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दुर्भाग्यवश अपराध स्थल पर कोई कैमरा नहीं लगा हुआ था, जिसकी वजह से मामले की जांच आसान नहीं रही. 

आरोपी ने गुनाह कबूल किया 

डीसीपी ने बताया कि बारीकी से जांच करने पर हमारी सीसीटीवी टीम ने करीब 10 मिनट बाद अपराध स्थल से एक किलोमीटर दूर एक लड़के को भागते हुए देखा. उसका चेहरा साफ-साफ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन जैसा हुलिया हमें बताया गया उससे मेल खा रहा था. वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने और जानकारी के आधार पर संदिग्ध को पकड़ लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि संदिग्ध किशोर लड़कियों से नफरत करता था और राह चलती लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. अधिकारी के मुताबिक वह पीड़िता को नहीं जानता था. 

Delhi की महापौर स्थायी समिति के मसले पर फिर पहुंची SC, पावर ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच बोले शशि थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच थरूर का बड़ा बयान
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Budget 2026: ESIC Salary Limit Hike | ₹21,000 से ₹30,000? Big Relief for Employees | Paisa Live
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच बोले शशि थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात
'पार्टी लाइन का कभी उल्लंघन नहीं किया', कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच थरूर का बड़ा बयान
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
राजस्थान: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
Bangladesh elections 2026: बांग्लादेश चुनाव से पहले 'जमात' पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों भारत की बढ़ सकती है टेंशन?
बांग्लादेश चुनाव से पहले 'जमात' पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों भारत की बढ़ सकती है टेंशन?
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
बहुत ही साइलेंटली अपना शिकार बनाते हैं ये कैंसर, लक्षण दिखने तक हो जाती है देर
बहुत ही साइलेंटली अपना शिकार बनाते हैं ये कैंसर, लक्षण दिखने तक हो जाती है देर
Video:
"इसे देखने के लिए कलेजा चाहिए" पेट की खातिर गटर में उतरा मजदूर, वीडियो देख आ जाएगा रोना
Embed widget