एक्सप्लोरर

Delhi: मेयर चुनाव से एक दिन पहले BJP ने फंसाया पेंच, AAP के उड़े होश, जानें अब क्या हुआ? 

Delhi MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर पद के चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं के बयानों ने आप नेताओं की बढ़ाई मुसीबत. एक फिर मेयर चुनाव के दौरान हंगामे के आसार.

MCD Mayor Election Tomorrow: एक दिन बाद यानी 24 जनवरी को दिल्ली नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव (elhi MCD Mayor Election) होना है. छह जनवरी को एल्डरमैन सदस्यों को शपथ दिलाते वक्त आप (AAP) के विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आने पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया था. उसके बाद से मेयर पद का चुनाव पहले से ज्यादा पेंचीदा हो गया है. अब बीजेपी (BJP) नेताओं ने यह बयान देकर की पार्षद अंतरआत्मा की आवाज पर मेयर का चुनाव करेंगे, आम आदमी पार्टी की घड़कनें बढ़ा दी हैं. बीजेपी नेताओं के इस बयान के बाद से नगर निगम की 24 जनवरी की दूसरी बैठक में भी हंगामे की आशंका बढ़ गई है. 

बीजेपी के इस गेम प्लान को देखते हुए AAP नेता एक बार हरकत में आ गए हैं. हालांकि, दिल्ली नगर निगम के सदन में आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल है, लेकिन बीजेपी की गुप्त रणनीति ने केजरीवाल सरकार के बेचैनी बढ़ा दी है. चूंकि, आप हर हाल में मेयर और डिप्टी मेयर अपना बनाने की जोर आजमाइश में जुटी है, इसलिए बीजेपी के गेम प्लान पर भी उसकी नजर है. 

अंतरआत्मा की आवाज पर पार्षद करेंगे वोट 

दरअसल, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा है कि अंतरात्मा की आवाज पर पार्षद वोट करेंगे और मेयर बीजेपी का होगा. उनके इस दावे से स्पष्ट है कि एमसीडी की 24 जनवरी को होने जा रही सदन की बैठक में एक फिर हंगामे के पूरे आसार हैं. मेयर पद को लेकर AAP और BJP के सुर एक जैसे बने हुए हैं. दोनों इस गेम में एक-दूसरे को सियासी मात देना चाहते हैं. बीजेपी की मजबूरी यह है कि वो मेयर और डिप्टी मेयर पद क लिए जरूरी संख्या अभी तक नहीं जुटा पाई है. 

इन्हें दें सिर्फ वोटिंग के समय एंट्री की इजाजत 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के दिन पीठासीन अधिकारी से अपील की है कि 24 जनवरी की बैठक के दौरान सभाकक्ष में सिर्फ शपथ ग्रहण के समय सिर्फ एल्डरमैन और पार्षदों को प्रवेश देने की मांग की है. इतना ही नहीं, प्रवीण शंकर कपूर ने कहना है कि छह जनवरी को शपथ ग्रहण के दौरान हंगामे और विवाद नौबत आम आदमी पार्टी के विधायकों के आक्रामक तेवर को जिम्मेदार ठहराया. कपूर ने आरोप लगाया कि AAP ने पार्षदों को उकसाया था. बीजेपी प्रवक्ता ने पीठासीन अधिकारी से मांग की है कि वह नियमों का अध्ययन करें और यदि संभव हो तो निगम की 24 जनवरी की बैठक के दौरान सभाकक्ष में शपथ ग्रहण के समय सिर्फ एल्डरमैन और पार्षदों को प्रवेश दें. सांसदों और विधायकों को मेयर चुनाव के समय ही सदन में प्रवेश दिया जाए. 

6 जनवरी को हंगामे की वजह से टालना पड़ा था चुनाव 

आपको बता दें कि साल अप्रैल 1958 में दिल्ली नगर निगम का गठन हुआ. इसे 2012 में शीला दीक्षित की सरकार ने 3 भागों में बांट दिया था. मई 2022 में मोदी सरकार ने संशोधन विधेयक के जरिए दिल्ली नगर निगम को एकीकृत निगम में तब्दील कर दिया. ताजा एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 15 साल बाद हार का मुंह देखना पड़ा. इसके बावजूद बीजेपी की ओर से मेयर चुनाव में उम्मीदवार उतारे जाने से दिल्ली की सियासत फिर से गर्मा गई है. मेयर चुनाव में आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय हैं. बीजेपी ने रेखा गुप्ता उम्मीदवार बनाया है. डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी से कमल बागड़ी और AAP से आले मोहम्मद इकबाल उम्मीदवार हैं.  6 जनवरी को हंगामे की वजह से मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव आगे के लिए टाल दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: Republic Day 2023: कर्तव्यपथ से लाल किला तक फुल ड्रेस रिहर्सल आज, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget