एक्सप्लोरर

कोरोना की बढ़ती चिंता के बीच IMA ने जारी की एडवाइजरी, सार्वजनिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की दी सलाह

Coronavirus Update: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे देशों से पिछले 24 घंटे में लगभग 5.37 लाख नए मामले आए.

Coronavirus BF 7 Variant : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार को नागरिकों को कुछ देशों में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी.

आईएमए ने एक परामर्श में लोगों से ‘‘आसन्न कोविड के प्रकोप’’ से बचने के लिए एहतियाती खुराक सहित कोरोनावायरस रोधी टीका लेने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने और सामाजिक-दूरी के मानदंडों को बनाए रखने जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की.

आईएमए ने कहा कि उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे देशों से पिछले 24 घंटे में लगभग 5.37 लाख नए मामले सामने आए हैं.

अलर्ट मोड पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है. दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशों से रोजाना हजारों लोग भारत आते है ऐसे में एयरपोर्ट पर यात्रियों की रेंडम जांच, बूस्टर डोज अनिवार्यता पर नजर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है. साथ ही लोगों से भी बूस्टर डोज लगवाने के लिए अपील की जा रही है. 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मे भी एक बैठक बुलाई और अधिकारियों को कोरोना को लेकर केंद्र सरकार से मिले दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दिल्ली में उपलब्ध ऑक्सीजन, बेड समेत अन्य उपकरणों की जानकारी ली और आगे उनकी अच्छे से व्यवस्था करने का निर्देश दिया. 

इसके अलावा पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के नमूनों की जांच वर्तमान में करीब 3,000 प्रतिदिन से बढ़ाकर 10,000 प्रतिदिन करने के निर्देश जारी किए गए हैं.उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि संक्रमित पाए जाने वाले नमूनों को पटियाला में ‘जीनोम अनुक्रमण’ के लिए भेजा जाए. अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी नौ है. 

Punjab Corona Update: पंजाब में कोरोना के खिलाफ एक्शन तेज, सैंपल्स की जांच बढ़ाने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget