एक्सप्लोरर

सोनभद्र को सीएम योगी की सौगात, 3000 से ज्यादा गांवों में होगी शुद्ध पेय जल की आपूर्ति

सोनभद्र के मंच से सीएम योगी ने सरकार की प्राथमिकताएं गिनवाई. सीएम ने कहा कि आज हम इस विंध्य क्षेत्र के 3 हजार से ज्यादा गांवों के लिए पेयजल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि सोनभद्र विकास की आपार संभावनाओं से भरपूर है. यहां हवाई पट्टी के विकास और विस्तार को सर्वोच्च स्तर पर लाने के लिए कार्य हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल परियोजना का शिलान्यास करने पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 5555.38 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शिलान्यास किया.

डेढ़ वर्ष के भीतर दोनो गांवों में शुद्ध पेय जल की होगी आपूर्ति

सोनभद्र के मंच से सीएम योगी ने कहा कि, विंध्य क्षेत्र के लिए पेयजल परियोजनाओं के लिए अगल अलग समारोह आयोजित हैं  और मैं सबसे पहले आप सबको इन सभी परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं. सीएम ने आगे कहा कि, आने वाले डेढ़ से दो वर्ष के भीतर दोनों जनपद के गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति संभव होगी. उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल का मतलब बीमारियों का अंत है. सीएम योगी ने कहा कि 70 साल में विंध्य क्षेत्र के सिर्फ 398 गांवों में पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं को विनियमित किया जा सका था. लेकिन आज हम इस विंध्य क्षेत्र के तीन हजार से ज्यादा गांवों के लिए ऐसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं.

कोरोना काल में हो रहा इतना बड़ा समारोह

सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने 2014 में कहा था कि ‘बिना भेदभाव विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं’, संभवतः इस क्षेत्र में विकास की कई परियोजना कभी आयी नहीं. आज कोरोना काल मे इतना बडा समारोह आयोजित हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र महत्वपूर्ण क्षेत्र है हम लोग धंधरौल डैम के पास खड़े हैं गजेंद्र जी ने देखा होगा तो लगा होगाइतना पानी अगर राजस्थान में होता तो कायाकल्प कर देते.

सीएम योगी ने सरकार की प्राथमिकताएं गिनवाई

सीएम योगी ने सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनवाई. उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना के तहत सरकार मिर्जापुर के 1606 गावों में अब पाइप से पेय जल की आपूर्ति करेगी. इस योजना का लाभ मिर्जापुर के 21,87980 ग्रामीणों उठा पाएंगे. वहीं उन्होंने बताया कि सोनभद्र के भी 1389 गांवों को हर घर नल योजना से जोड़ा जाएगा. इन गांवों के 19,53458 परिवारों को पेय जल आपूर्ति योजना से जोड़ा जाएगा और सोनभद्र की झील और नदियों के जल को शुद्ध कर पानी के लिए सप्लाई किया जाएगा. सीएम ने बताया कि इस योजना पर सरकार 3212.8 करोड़ रुपये वहन करेगी.

सोनभद्र में विकास की आपार संभावनाएं

सीएम ने कहा कि सोनभद्र  विकास की आपार संभावनाओं से भरपूर है. यहां हवाई पट्टी के विकास और विस्तार को सर्वोच्च स्तर पर लाने के लिए कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की आपार संभावना है. एक एक चीज को उतारकर देश और दुनिया के सामने रखा जाएगा. पर्यटन की संभावना के साथ यहां के लोगों को नौकरी और रोजगार भी मिलेगा.

जनजातीय परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी

सीएम योगी ने कहा कि जहां बिजली नहीं पहुंच रही है वहां सोलर पावर उपलब्ध कराने का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश की जनजातियों की उत्पत्ति सोनभद्र से हुई है और सरकार ने निर्णय लिया है कि जनजातीय परिवारों को आवास की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा. आयुष्मान योजना के तहत गरीब को लाभ दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें हाथरस केस: यूपी की कानून व्यवस्था पर राहुल गांधी का हमला, बोले- वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण बिहार: गया में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 लाख के ईनामी कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख
20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget