एक्सप्लोरर

CM विष्णुदेव साय ने झुरानदी में लगाया चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, विकास परियोजनाओं का किया ऐलान 

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं पर तत्काल  कार्रवाई करें. सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक समय पर पहुंचाएं.

Vishnu Deo Sai Today News: छत्तीसगढ़ की सरकार पिछले दिनों से 'सुशासन तिहार' मना रही है. इस अभियान के तहत सीएम विष्णुदेव साय किसी भी गांव और तहसील का औचक निरक्षण करने के पहुंच जाते हैं. वहां पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं. शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के झुरानदी गांव में उतरा. मुख्यमंत्री ने गांव के बरगद के पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों से संवाद किया. 

सीएम विष्णुदेव साय के पहुंचते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा और माहौल उत्सव जैसा बन गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से बातचीत की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों से कहा, "मैंने बस्तर और सरगुजा के अनेकों जिले में और जांजगीर, चांपा, कबीरधाम, बेमेतरा जिले जैसे जिलों के सुदूर गांवों तक जाकर जनचौपाल की है. आज मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले से होकर आपके इस गांव झुरानदी में सीधे पहुंचा हूं. हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान की सरकार है. हम हर घर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं."

सीएम विष्णुेव साय ने चौपाल के दौरान अधिकारियों से कहा, "ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचाएं"

सीएम ने कई विकास योजनाओं का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर झुरानदी गांव में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की. उन्होंने गांव में सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, दो उच्च स्तरीय पुल निर्माण- गंडई से कृतबाधा पहुंच मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 54 लाख रूपए और गंडई कर्रानाला पहुंचमार्ग पर लिमो में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड 52 लाख रूपए और ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत भोरमपुर में नए पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर सुशासन तिहार के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे स्वयं बस्तर से लेकर सरगुजा तक अनेक गांवों का दौरा कर चुके हैं और योजनाओं की प्रगति की प्रत्यक्ष जानकारी ले रहे हैं. मुख्यमंत्री ने गांव के बाजार पड़ाव स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. 

झुरानदी गांव में 180 पीएम आवास 

खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत झुरानदी में 1935 लोग रहते हैं. यह गांव लोधी एवं वर्मा समाज की बहुलता वाला गांव है. गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है. आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है. गांव में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है.

217 में से 180 पीएम आवास बनकर तैयार 

ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 217 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 180 पूर्ण हो चुके हैं तथा 37 निर्माणाधीन हैं. महतारी वंदन योजना से 616 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं. जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति की जा रही है. ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मिल रहा है. गांव में 17 स्वसहायता समूह की महिलाएं आजीविका गतिविधियों से जुड़ी है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget