एक्सप्लोरर

Vishnu Deo Sai: चार बार के सांसद, तीन बार के विधायक कौन हैं विष्णु देव साय, जिनपर बीजेपी ने जताया भरोसा

Chhattisgarh New CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के अगले सीएम पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय होंगे. बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. साय के पास 33 साल का राजनीतिक अनुभव है.

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ की जनता पिछले एक सप्ताह से नए सीएम के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही थी. रविवार के दिन उनका इंतजार खत्म हो गया जब बीजेपी (BJP) की विधायक दल की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) को निर्विरोध सीएम चुन लिया गया. बीजेपी राज्य में अपने लिए एक बड़ा आदिवासी चेहरा ढूंढ रही थी और विष्णुदेव साय (59) के रूप में उनकी खोज पूरी हो गई. साय के पास 30 साल से अधिक लंबा राजनीतिक अनुभव है तो वहीं अपने सरल स्वभाव के कारण बीजेपी के नेताओं में उनकी अच्छी साख है. संघ में अच्छी पकड़ रखने वाले विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम रमन सिंह के भी बेहद करीबी माने जाते हैं. 

चुनाव के नतीजे आने के बाद कई चेहरों पर चर्चाएं चल रही थीं जिनमें आदिवासी और गैर-आदिवासी चेहरे शामिल थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, गोमती साय और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को लेकर चर्चा तेज थी लेकिन रविवार को विष्णुदेव साय के चेहरे पर मुहर लग गई. बीजेपी ने आदिवासी चेहरे पर दांव खेलते हुए विष्णुदेव को चुना जिनके पास राज्य से लेकर केंद्रीय राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है. 

संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में भी रहे हैं विधायक
विधायक के तौर पर यह विष्णुदेव साय का तीसरा कार्यकाल है. उन्होंने इस बार कुनकुरी में कांग्रेस के उद मिंज को हराया. विष्णु देव को 87604 वोट मिले जबकि मिंज को 62063 वोट हासिल हुए थे. साय वर्ष 1990 से राजनीति में है. वह 1990 में संयुक्त मध्य प्रदेश में विधायक निर्वाचित हुए थे. 

केंद्र में इन मंत्रालयों का देखा है जिम्मा
साय चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे. इस दौरान अलग-अलग समय पर स्टील, खनन और श्रम व रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाई. 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन पार्टी ने उनपर भरोसा दिखाते हुए जून 2020 में छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जिसपर वह अगस्त 2022 तक इस पद पर बने रहे. इससे पहले 2010 और 2014 में भी वह छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

नए सीएम का व्यक्तिगत जीवन
विष्णु साय के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनके परिवार उनकी पत्नी कौशल्या साय, बेटे टीडी साय और बेटियां एन साय और स्मृति साय हैं. साय अपने सहकर्मियों के बीच एक विनम्र स्वभाव के राजनेता के रूप में जाने जाते हैं. उनके सीएम बनने की घोषणा के बाद बीजेपी नेता नारायण चंदेल ने कहा कि वह बहुत सहज, सरल और विनम्र हैं. एक ऐसा चेहरा है जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया. 

ये भी पढ़ें- Durg News: दुर्ग में अगर कर रहे हैं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो हो जाइए सावधान, आसमान से रखी जा रही है नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
Moon Distance From Earth: अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
Embed widget