एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Paddy Purchase: अब किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की होगी खरीद, BJP बोली- पूरी की मोदी की पहली गारंटी

Chhattisgarh News: खाद्य विभाग ने 20 दिसंबर को आदेश जारी करते हुए कहा कि किसान अब 20 की जगह 21 क्विंटल धान बेच सकते हैं. छत्तीसगढ़ चुनाव में धान खरीदी एक बड़ा चुनावी मुद्दा था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने का सिलसिला शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ में किसान अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे. इसके लिए खाद्य विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया है. ये किसानों के लिए बड़ी सफलता है. क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी होगी. इससे एक साल पहले 15 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदी हुई थी.

छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदी होगी

दरअसल 20 दिसंबर को खाद्य विभाग की तरफ से राज्य के सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टरों को धान खरीदी के लिए आदेश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि 1 नवंबर 2023 से शुरू हुई धान खरीदी में अब किसान 20 क्विंटल की जगह 21 क्विंटल धान बेच सकते है. जो किसान 20 क्विंटल के हिसाब धान बेचने वाले है. उनको फिर से इसकी पूर्ति करने के लिए अवसर दिया जाएगा. अब सभी मंडियों में आज से धान बेचने वाले किसान 21 क्विंटल के हिसाब से बेच पाएंगे.

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा धान खरीदी रहा  

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में धान खरीदी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है. कांग्रेस ने तो सरकार में रहते हुए ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान लागू कर दिया था. इसके बाद दोनों ही पार्टी ने किसानों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया था. कांग्रेस ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3200 रुपए में धान खरीदने का वादा किया था. वहीं बीजेपी ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा किया था. इसके साथ किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का भी वादा किया गया था. इन्ही वादों में से पहला वादा बीजेपी ने पूरा कर दिया है. हालाकि अब तक ये तय नहीं हुआ है कि किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए कैसे देंगे. इसका क्या प्रावधान है?

डिप्टी CM बोले- मोदी की गारंटी को पूरा करना ही लक्ष्य

खाद्य विभाग की तरफ से आदेश जारी करने के बाद राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने एक्स पर लिखा है कि मोदी की गारंटी को शब्दशः पूरा करना ही उनका लक्ष्य है. हर वादा निभाएंगे. सुग्घर छत्तीसगढ़ मिलकर बनाएंगे. छ्त्तीसगढ़ के किसान साथियों से इस बार होगी खरीफ़ वर्ष 2023-24 में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी. वहीं बीजेपी ने ये दावा किया है की 25 दिसंबर को किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा. इसके लिए तैयारी चल रही है.

कांग्रेस के 'ऋण माफी' के भरोसे किसानों ने लिया था कर्ज, अब बैंक से आ रहा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वीडियोज

India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session
Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40,000 करोड़ का हिसाब लेगी SIT | Reliance Group | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
'गर्मी शांत करने की बात कर रहा था', जाति बताकर लड़ाई करने वाली बैंक कर्मचारी ने अब क्या कहा?
'गर्मी शांत करने की बात कर रहा था', जाति बताकर लड़ाई करने वाली बैंक कर्मचारी ने अब क्या कहा?
IAS IPS Posting: किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
Embed widget