एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों से टीएस सिंह देव हैरान, कहा- 'मैं अब हारकर मैदान...'

Chhattisgarh Assembly Elections Result 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपनी सीट से मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव के परिणाम सर्वेक्षण से बिल्कुल उलट रहे हैं.

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के हाथों हुई हार को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS SinghDeo)  ने कहा है कि नतीजे अकल्पनीय हैं और पार्टी को इस पर चिंतन करना होगा. छत्तीसगढ़ चुनाव (Chhattisgarh Elections) में बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने 35 सीट पर और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (Gondwana Gantantra Party) ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

तीन बार के विधायक सिंहदेव अंबिकापुर सीट पर बीजेपी के राजेश अग्रवाल से 94 वोट के मामूली अंतर से हार गए. हार के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, सिंहदेव ने अंबिकापुर में संवाददाताओं से कहा, ''पार्टी को चिंतन करना होगा क्योंकि परिणाम मीडिया में दिखाए जा रहे सर्वेक्षण (राज्य में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी) के उलट थे.'' उन्होंने कहा, ''हम इसका आकलन नहीं कर सके. मैं सोच रहा था कि कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी और बीजेपी को जो सीट मिली है, वह कांग्रेस हासिल कर लेगी. हमें चिंतन करना होगा कि क्या किया गया और क्या किया जाना चाहिए था.''

बीजेपी हमारे अच्छे काम जारी रखेगी, ऐसी उम्मीद- सिंहदेव
उन्होंने कहा, ''मैं बीजेपी को उनकी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं.'' सिंहदेव ने कहा, ''हमारी सरकार ने अच्छे काम किए और मुझे उम्मीद है कि वे सभी (नई सरकार में) जारी रहेंगे.'' उन्होंने कहा, ''सरगुजा क्षेत्र में भी अकल्पनीय परिणाम देखने को मिले, जहां 14 सीटे हैं . 2018 में सभी सीट कांग्रेस ने जीती थीं, लेकिन इस बार ये सभी सीट भाजपा ने जीत लीं.''

मुझमें कुछ कमी रह गई होगी- सिंहदेव
अपनी हार पर सिंहदेव ने कहा, ''मुझमें जरूर कुछ कमी रही होगी कि इस बार लोगों ने मुझे स्वीकार नहीं किया लेकिन हम जनादेश का सम्मान करते हैं.'' उन्होंने कहा,‘‘ आने वाले समय में मैं उन कमियों को दूर करने का प्रयास करूंगा.’’ चुनाव के दौरान उनके उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि वह अगली बार चुनावी राजनीति में नहीं रहेंगे, उन्होंने कहा, ''उन्होंने यह बयान यह ध्यान में रखते हुए दिया था कि मैं चुनाव जीतूंगा. लेकिन मैं अब हारकर मैदान नहीं छोड़ूंगा. मैं अगले पांच वर्षों में लोगों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास जारी रखूंगा और उनके लिए काम करूंगा.''

रमन सिंह बनें सीएम- सिंहदेव
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में बने रहना चाहते हैं. यह पूछे जाने पर कि वह आगामी बीजेपी सरकार में किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि या तो रमन सिंह या फिर रेणुका सिंह.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Result: '...फिर भी हमें जनादेश नहीं मिला', कांग्रेस की हार के बाद क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बिलासपुर: बर्थडे का बहाना, चुपके से बनाया प्राइवेट वीडियो, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
बिलासपुर: बर्थडे का बहाना, चुपके से बनाया प्राइवेट वीडियो, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
Chhattisgarh News: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल
छत्तीसगढ़: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget