एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में फाइलेरिया की दस्तक, मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द चलाएगा अभियान

Bastar News: फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है और इसके लक्षण 5 से 7 साल बाद दिखने लगते हैं. इसका एक ही उपाय है कि बीमारी के होने से पहले ही दवा खिलाकर मरीज को बचाया जाए.

Chhattisgarh Filariasis Culex News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ग्रामीण अंचलों में फाइलेरिया के लक्षण दिखाई देने से ग्रामीण काफी चिंतित हैं. इस फाइलेरिया को हाथी पांव भी कहा जाता है. दरअसल जिले के 3 ब्लॉक में फाइलेरिया के लक्षण वाले मरीज मिलने की जानकारी मिली है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और इन क्षेत्रों में आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाने की बात कही है. जिसके तहत फाइलेरिया के परजीवी से लोगों को इस रोग से बचने के लिए दवा खिलाई जाएगी.

हालांकि इस दवा से गर्भवती महिला, 2 साल के कम आयु के बच्चे और गंभीर रूप से बीमार मरीज को दूर रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सही समय पर फाइलेरिया के परजीवी को नष्ट नहीं करने पर आगामी चार-पांच साल में यह लाईलाज हो जाता है और शरीर में सूजन आ जाती है. पैर हाथी पांव की तरह सूज जाते हैं, जिले में सही समय पर इलाज नहीं कराने से 30 से ज्यादा हाथी पांव से ग्रसित मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई है.

चलाया जाएगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम
बस्तर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के चतुर्वेदी ने बताया कि फाइलेरिया या हाथी पांव क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है. लेकिन इसके लक्षण 5 से 7 साल बाद दिखने लगती है, तब तक यह रोग लाईलाज हो जाता है. इसका एक ही उपाय है कि बीमारी के होने से पहले ही दवा खिलाकर मरीज को बचाया जाए. इधर जिला मलेरिया अधिकारी एस.एस टिकाम  ने बताया कि जिले के 3 ब्लॉक बस्तर, बकावंड और तोकापाल इन तीन ब्लाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डीईसी और एल्बेंडाजोल  खिलाएंगे.

आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक इन तीनों ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानो में शिविर लगाकर दवाई खिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाओं के  सही डोज के संबंध में भारत सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है. इसके अनुसार माइक्रो फाइलेरिया पॉजिटिव मरीजों को शरीर के वजन के आधार पर डीईसी दवा और एक गोली एल्बेंडाजोल एक बार दिया जाएगा.

फाइलेरिया के लक्षण और बचाव 
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया के लक्षण काफी सामान्य होते हैं, इसमें ज्यादा दिन तक बुखार रहता है. पुरुषों के जननांग  में और महिलाओं के स्तन में दर्द या सूजन रहता है. हाथ पैर में दर्द या सूजन रहता है, यह सभी लक्षण फाइलेरिया के लक्षण हैं. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया को लेकर लापरवाही बरतने पर जिस किसी मनुष्य के शरीर में इस फाइलेरिया के परजीवी मौजूद होते हैं. वह पूरी तरह से हाथ और पैर को अपनी चपेट में ले लेते हैं, जिस वजह से मरीज के पैर हाथी पांव की तरह हो जाती है और 5 से 7 साल  बीतने के बाद यह बीमारी लाइलाज हो जाती है.

स्वास्थ्य अधिकारी ने इस तरह के लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में इसकी जानकारी देने की भी अपील की है. फिलहाल इन तीन ब्लॉक में उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. वहीं उन्होंने बात की क्यूलेक्स मच्छर रात के वक्त काटते हैं. इसलिए किसी इंसान को इसका आभास नहीं हो पता है. हालांकि शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने पर जरूर स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
Chhattisgarh: 1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget