एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: चुनाव में महिला मतदाताओं ने जमकर दिखाई भागेदारी, वोटिंग में इन 50 सीटों पर पुरुषों से आगे निकली आधी आबादी

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रदेश में सात और 17 नवंबर को वोटिंग हुई.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुष वोटर्स से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग किया है. छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 50 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है. छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दोनों चरणों के मतदान के आंकड़ों को देखकर पता चला है कि मताधिकार का उपयोग करने में महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता पुरुषों से कम नहीं है.

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 50 विधानसभाओं में मताधिकार का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से अधिक है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी-बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहलामानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है.

77 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया इस बार वोट
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612  पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं. इस प्रकार विधानसभा चुनाव 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक है. बता दें प्रदेश में चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं. प्रदेश में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई. वहीं अब वोटिंग के बाद प्रदेश के लोगों को नतीजों का इंतजार है. चुनावी नतीजों का ऐलान तीन दिसंबर को किया जाएगा.

CG Election 2023: कांग्रेस जीती छत्तीसगढ़ तो भी मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल की राह नहीं आसान, टीएस सिंह देव के बयान ने मचाई खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
Vande Matram Debate:  नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Parliament Session: 'ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी लोग..', Akhilesh Yadav का पलटवार | SP | BJP
Parliament Winter Session: Indigo संकट पर राज्यसभा में सरकार ने दिया जवाब | Rammohan Naidu
Parliament Winter Session: Indigo संकट को लेकर कांग्रेस सांसद Pramod Tiwari ने सरकार पर उठाए सवाल |
Parliament Winter Session: 'कांग्रेस ने वंदे मातरम् और देश के टुकड़े किए'- PM Modi | Congress
Parliament Session: Congress नेताओं ने किया हंगामा, PM Modi ने एक लाइन में सबका मुंह बंद कर दिया!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
मंत्री एक साथ वेतन और पेंशन लेते पकड़े गए! RTI में खुलासा, बिहार और केंद्र सरकार के 8 नेताओं पर सवाल
Vande Matram Debate:  नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
Kaantha OTT Release Date: 'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे दुलकर सलमान की ये फिल्म
'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
घर बैठे ऐसे बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, ये है आसान प्रोसेस
घर बैठे ऐसे बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, ये है आसान प्रोसेस
Vande Mataram Debate: आजादी की लड़ाई में किसने शुरू किया था 'वंदे मातरम' नाम का अखबार? पीएम मोदी ने संसद में सुनाया किस्सा
आजादी की लड़ाई में किसने शुरू किया था 'वंदे मातरम' नाम का अखबार? पीएम मोदी ने संसद में सुनाया किस्सा
Embed widget