एक्सप्लोरर

MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में CM प्रोजेक्ट न करने पीछे बीजेपी की खास रणनीति, जनता को ये संदेश देने की कोशिश

BJP ने MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान की जमीनी राजनीतिक स्थिति को समझते हुए सैद्धांतिक तौर पर यह तय कर लिया है पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ में विपक्ष में होने के बावजूद CM के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करेगी.

Assmebly Election 2023: इस वर्ष के अंत तक मध्य प्रदेश (MP assembly election), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh assembly election) और राजस्थान (Rajasthan assembly election) में विधानसभा का चुनाव होना है. मध्य प्रदेश में वर्तमान में BJP की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान राज्य के मुख्यमंत्री है. वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़, दोनों ही राज्यों में इस समय कांग्रेस की सरकारें हैं.

राजस्थान में कांग्रेस के अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं. अशोक गहलोत और भूपेश बघेल, दोनों ही कांग्रेस आलाकमान के काफी करीबी माने जाते हैं और इसलिए BJP दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को चुनाव में हराने की पुरजोर कोशिश कर रही है, ताकि गांधी परिवार को झटका दिया जा सके.

इन सबके बीच BJP ने इन तीनों राज्यों की जमीनी राजनीतिक स्थिति को समझते हुए सैद्धांतिक तौर पर यह तय कर लिया है पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ में विपक्ष में होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करेगी. यहां तक कि जिस मध्य प्रदेश में पार्टी वर्तमान में सत्ता में है, वहां भी पार्टी अपने सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगी.

Rajasthan Election 2023: इस विधानसभा क्षेत्र से रचा गया था इतिहास, मात्र एक वोट से हारे थे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी

पार्टी नेताओं को भी दिए संदेश
पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव पश्चात बहुमत मिलने पर BJP संसदीय बोर्ड संबंधित राज्यों के विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर सीएम का नाम तय करेगा. BJP ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तक को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं, क्योंकि BJP ने जिन केंद्रीय मंत्रियों- नरेंद्र सिंह तोमर,फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रल्हाद पटेल के अलावा पार्टी के जिन राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, उनमें से तीन मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जाते हैं. इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा के जिन सांसदों - रीति पाठक, राकेश सिंह, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को विधान सभा के चुनावी मैदान में उतारा हैं, उनमें से एक BJP आलाकमान के काफी करीबी माने जाते हैं.

इन दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार कर पार्टी ने सीएम शिवराज के साथ साथ आम वोटरों को भी संदेश दे दिया है कि उसके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कई विकल्प है. राजस्थान में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की लगातार कोशिशों और मांग के बावजूद पार्टी ने अभी तक चुनावों में उनकी भूमिका तय नहीं की है. वसुंधरा राजे सिंधिया के विरोधी गुट के कई दिग्गज यहां तक कि केंद्रीय मंत्री भी सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि BJP के पास मुख्यमंत्री पद के योग्य कई व्यक्ति है और मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव बाद BJP का संसदीय बोर्ड तय करेगा.

छत्तीसगढ़ में BJP आलाकमान बदलाव का फैसला काफी पहले ही कर चुका है, इसलिए रमन सिंह की बजाय अन्य नेताओं को ज्यादा आगे किया जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mumbai Manhole Death: 'वो कमाने वाले अकेले इंसान थे', मैनहोल में गिरकर असलम शेख की मौत पर बोला परिवार
मुंबई: 'वो कमाने वाले अकेले इंसान थे', मैनहोल में गिरकर असलम शेख की मौत पर बोला परिवार
महोबा में BJP विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले को डंपर ने मारी टक्कर, पिता ने बताया हत्या की साजिश
महोबा में BJP विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले को डंपर ने मारी टक्कर, पिता ने बताया हत्या की साजिश
राजस्थान CID इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क की फंडिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान CID इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क की फंडिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget