एक्सप्लोरर

Love Story: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, बेटी के साथ अमेरिका से भारत पहुंची महिला, किशनगंज में बढ़ी मुसीबत

Kishanganj Love Story: अमेरिका की रहने वाली नैना काला पौडेल को भारतीय नागरिक नीमा तमांग से प्यार हो गया. इसके बाद मिलने के लिए वो अमेरिका से भारत पहुंच गई.

Love Story: किशनगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा के पानी टंकी से एक अनोखी प्यार की कहानी सामने आई है. जहां एक विदेशी महिला प्यार के लिए अपने ग्यारह वर्षीय बेटी को लेकर भारत आ गई. विदेशी महिला का नाम नैना काला पौडेल है और उसकी ग्यारह वर्षीय बेटी का नाम यूनिस बिस्वा है. ये दोनों अमेरिका के रहने वाली हैं. दरअसल, नैना काला पौडेल की फेसबुक पर एक भारतीय नागरिक नीमा तमांग से मुलाकात हुई. देखते ही देखते फेसबुक पर एक-दूसरे से दोनों को प्यार हो गया. दोनों एक दूसरे की जुदाई नहीं सह पाए और दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का मन बना लिया. इसके बाद नैना अपनी बेटी के साथ नीमा तमांग से शादी करने के लिए हवाई मार्ग से 19 मार्च 2024 को अमेरिका के न्यूयॉर्क से नई दिल्ली पहुंची. 

यहां वह दो दिन रुकने के बाद 21 मार्च 2024 को नई दिल्ली से बागडोगरा पहुंची फिर वह नीमा तमांग के घर भाटपाड़ा चाय बागान, कालचीनी पहुंची. इसके बाद 13 अप्रैल 2024 को ग्रेस वैली चर्च, भाटपाड़ा में उसने नीमा तमांग के संग शादी रचाई. जहां नीमा तमांग ने अलीपुरद्वार जिले के हैमिल्टनगंज की एक दुकान से दस हजार रुपये देकर नैना काला पौडेल और उसकी बेटी यूनिस बिस्वा का फर्जी आधार कार्ड बनाया. इसके बाद 21 अप्रैल 2024 को हनीमून के उद्देश्य से पानीटंकी नए पुल के रास्ते वे फर्जी आधार कार्ड के जरिए नेपाल गए.

हनीमून मनाने के बाद 7 मई मंगलवार को वे तीनों भारत लौट रहे थे. उसी दौरान पानीटंकी सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के पानीटंकी बीआईटी कर्मियों ने अमेरिकी मां-बेटी नैना काला पौडेल (40) और यूनिस बिस्वा (11) को पकड़ लिया. साथ ही भारतीय नागरिक नीमा तमांग (33) को भी पकड़ लिया.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

नैना काला पौडेल और यूनिस बिस्वा अमेरिका का रहने वाले बताए जा रहे हैं. उनके पास 2029 तक वैध पांच साल तक भारतीय वीजा भी है. वहीं, उसकी बेटी यूनिस बिस्वा का वीजा 20 मार्च 2025 तक वैध है. बता दें कि नीमा तमांग अलीपुरद्वार जिले के नयालाइन, भाटपाड़ा चाय बागान, कालचीनी इलाके का रहने वाला बताया गया है. 

एसएसबी ने अपनी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद अमेरिकी मां-बेटी व नीमा तमांग को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बुधवार अमेरिकी मां-बेटी व भारतीय नागरिक को पांच दिन की पुलिस रिमांड अर्जी पर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया. पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: Shambhavi Choudhary: बिहार में कैंडिडेट शांभवी चौधरी की क्यों हो रही हैं चर्चा? PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा: एक दिन का सत्र बुलाया गया, 24 को विश्वासमत हासिल करेगी सम्राट चौधरी की सरकार
बिहार विधानसभा: एक दिन का सत्र बुलाया गया, 24 को विश्वासमत हासिल करेगी सम्राट चौधरी की सरकार
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी, विजय सिन्हा को भी यही सुरक्षा, श्रवण को Y+
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी, विजय सिन्हा को भी यही सुरक्षा, श्रवण को Y+
बिहार: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महिला आरक्षण बिल पर बोले- BJP सबसे बड़ी महिला विरोधी
बिहार: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महिला आरक्षण बिल पर बोले- BJP सबसे बड़ी महिला विरोधी
डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को Z कैटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला
डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को Z कैटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lucknow: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
लखनऊ: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget