बिहार में 65% आरक्षण रद्द: क्यों पलटा नीतीश का फैसला? समझिए पूरा मामला

पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के दो कानून रद्द कर दिए
Source : PTI
गरीबों को सरकारी नौकरी और पढ़ाई में ज्यादा मौके देने के लिए बिहार सरकार ने आरक्षण बढ़ाना चाहा था. लेकिन हाईकोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी. इस स्टोरी में समझिए क्या है असल वजह.
9 नवंबर 2023... ये वही तारीख है जिस दिन बिहार विधानसभा में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में कुछ वंचित जातियों के लिए 65% आरक्षण देने वाला बिल पारित किया गया था. अब 7 महीने बाद पटना हाईकोर्ट








