एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Wedding: ससुराल आते ही रीति रिवाज निभाने में जुटीं लालू की बहू 'राजश्री', गाय को दिया गुड़, तेजस्वी भी थे साथ

Tejashwi Yadav Wedding: रोहिणी ने मंगलवार को ट्विटर पर बैक-टू-बैक कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “रिश्तों की नई डोर है, खुशियों की भोर है. यह रिश्ता प्रेम, अपनत्व, भरोसा और अपनापन का संगम है."

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शादी के बाद पत्नी रेचल (राजश्री) के साथ पटना लौट आए हैं. ससुराल आने के बाद से नई बहू रेचल रस्मों को निभाने में जुटी हुई हैं. वहीं, रस्में निभाने की तस्वीर शेयर कर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य दोनों को उनके नए रिश्ते के लिए शुभकामनाएं देती नजर आती हैं. इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें रेचल अपने पति तेजस्वी के साथ गाय को गुड़ खिलाती हुई दिख रही हैं. 

शादी के बाद बैक- टू- बैक रश्म निभा रही हैं रेचल

बता दें कि रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने इससे पहले भी ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें रेचल तेजस्वी को खीर खिलाती हुई दिख रही थीं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दी थीं. रोहिणी ने मंगलवार को ट्विटर पर बैक-टू-बैक कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “रिश्तों की नई डोर है, खुशियों की भोर है. यह रिश्ता प्रेम, अपनत्व, भरोसा, अपनापन का संगम है. यह एक नई सुखद भोर की शुरुआत है. एक नए सपने की शुरुआत है. यह जिम्मेदारी और नए एहसास का सफर है. यह समय है खुशियों में शरीक होने का. यह समय है एक बेटी के कदमों को घर में पूजने का.”

उन्होंने आगे लिखा, “अपनी आत्मा को शुद्ध रखना. आत्मीय संबंधों का सम्मान करना. सबका सम्मान करना, समान मानवीय गुण होना चाहिए. इतनी साधारण सलाहियत नहीं है, तो फिर खुद पर विचार करने की भी जरूरत है. मीडिया के साथियों से भी अनुरोध है आप सब भी इन साधारण मानवीय गुणों को आत्मसात करें. दोनों को फिर से ढेर सारी शुभकामानएं."

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav and Rachel Pic: तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने कई तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है. तेजस्वी यादव और रेचल को नए रिश्ते के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

घर आने के बाद राबड़ी देवी ने बहू का किया था स्वागत

बता दें कि सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर जैसे ही तेजस्‍वी और रेचल पहुंचे तो यहां पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. यहां से दोनों पति-पत्नी 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे. यहां आरती उतार कर, मांग में सिंदूर लगा कर राबड़ी देवी ने बहू का गृह प्रवेश कराया. राबड़ी देवी ने उनका जोर शोर से स्वागत किया और हाथ में थाली लेकर सारे रस्‍म-रिवाज निभाए. 

यह भी पढ़ें- Corona Vaccination: ओमिक्रोन के खतरे के बीच जानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब में अब तक कितने लोग हो चुके हैं Fully Vaccinated

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Happy Patel BO Day 1: आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल' की ठंडी हुई शुरुआत, ओपनिंग डे पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म
‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की ठंडी हुई शुरुआत, जानें- पहले दिन कितना किया कलेक्शन

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Happy Patel BO Day 1: आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल' की ठंडी हुई शुरुआत, ओपनिंग डे पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म
‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की ठंडी हुई शुरुआत, जानें- पहले दिन कितना किया कलेक्शन
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget