एक्सप्लोरर

Bihar Politics: PM मोदी की रैली में क्यों नहीं दिखे चिराग और कुशवाहा? राजनीतिक कयास शुरू, RJD ने ली चुटकी

Politics On PM Modi Rally: बिहार में पीएम मोदी की रैली के बाद उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की खूब चर्चा हो रही है. इस मुद्दे पर आरजेडी ने बीजेपी तंज कसा.

पटना: बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में शनिवार को पीएम मोदी (PM Modi) पहुंचे थे. इसमें एनडीए (NDA) में शामिल बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi), केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) शामिल हुए, लेकिन अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान (Chirag Paswan) मोदी के रैली में नहीं दिखे. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) भी शामिल नहीं हुए. अब इस पर आरजेडी (RJD) ने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्य प्लेयर आ गया तो इनकी जरूरत नहीं है. 

आरजेडी ने कसा तंज

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पीएम मोदी की रैली में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा क्यों नहीं गए यह तो वो लोग ही बताएंगे, लेकिन एक बात हम लोग पहले से कह रहे थे कि चिराग पासवान या उपेंद्र कुशवाहा ये लोग टोएल्थ मैन है और टोएल्थ मैन को जब तक पिच पर नहीं उतर जाता है तब तक उनकी यही स्थिति रहती है. इनको जिस काम के लिए रखा गया था. भारतीय जनता पार्टी उनसे वह काम करवा रही था. अब टीम में मुख्य प्लेयर आ गया है तो कहीं ना कहीं इनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है और ऐसी राजनीति करने वाले बेनकाब हो गए हैं.

'हमारे नेता मजबूती के साथ एनडीए में खड़े हैं'

हालांकि चिराग पासवान की पार्टी ने इसका बचाव किया है और कहा है कि पूर्व से निर्धारित काम के कारण चिराग पासवान नहीं पहुंचे है. हमारी पार्टी के जिला स्तरीय नेता पीएम मोदी की रैली में शामिल थे. लोजपा रामविलास के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि विपक्ष जोकर लग रहा है. हमारे नेता चिराग पासवान की मजबूती के साथ एनडीए में खड़े हैं और हम लोग का यही लक्ष्य है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए.

हम लोग पूरी तरह एनडीए के साथ हैं- नितिन भारती

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने भी बचाव किया है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि जो चर्चा चल रही है वह पूरी तरह बकवास है. प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था और उसमें मंच साझा करने के लिए पद पर आसीन लोगों का होना आवश्यक था. उपेंद्र कुशवाहा के पास अभी कोई पद नहीं है. इस कारण वह नहीं गए हैं. हमारे पार्टी के सभी जिला स्तरीय कार्यकर्ता वहां पहुंचे हुए थे, खुद मैं भी गया था. उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व समस्तीपुर में कार्यक्रम हुई थी. हमारे नेता ने साफ कहा था कि हर हाल मे हम लोग सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे. इसमें जो भी चर्चा चल रही है वह भी गलत है हम लोग पूरी तरह एनडीए के साथ हैं.

ये भी पढ़ें: Jan Vishwas Rally: लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, रैली में जुटेंगे राहुल से लेकर लालू यादव तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget