एक्सप्लोरर

Republic Day 2022: पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई

नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद किया. कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं.

73rd Republic Day: 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) ने ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत सांसद, मंत्री, विधायक, विधान परिषद, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद हैं.

राज्यपाल फागू चौहान ने संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर देश और प्रदेश में फैल रहे कोरोना महामारी पर कहा कि लगातार कोरोना की जांच की जा रही है. अब नया वैरिएंट ओमिक्रोन आ चुका है. सारी चीजों को देखते हुए जांच की रफ्तार बढ़ाई गई. आज प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख के बीच जांच हो रही है. कोरोना पीड़ित के लिए आइसोलेशन वार्ड है. दवा और मेडिकल किट का भी ख्याल रखा जा रहा है.  

तिरंगा फहराने के बाद सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसटीएफ, होमगार्ड शहरी और होमगार्ड ग्रामीण के जवानों ने परेड किया. अलग-अलग परेड करने के बाद सभी टुकड़ियां अपने-अपने निर्धारित स्थान पर कदम से कदम मिलाकर लौट गईं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद किया. कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं. हम सबको आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति बनाए रखना है.      

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: गणतंत्र दिवस के बाद बिहार में बदलेगा मौसम या बढ़ेगी ठंड, पढ़ें क्या कहता है पटना का मौसम विभाग

इन आठ विभागों की झांकी

  • उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (उद्योग विभाग) - बिहार में औद्योगिक विकास.
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग - नशा मुक्ति.
  • महिला एवं बाल विकास निगम (समाज कल्याण विभाग) - समाज सुधार अभियान - बाल विवाह एवं दहेज मुक्त बिहार है नारी का सम्मान.
  • पर्यटन निदेशालय - पुनौरा धाम सीतामढ़ी.
  • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद - बंदिशों से आजादी.
  • कृषि निदेशालय - जैविक उत्पाद अपनाएं, जीवन स्वस्थ बनाएं.
  • बिहार रिन्यूएबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ऊर्जा विभाग) - मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना.
  • राज्य स्वास्थ्य समिति - हर घर दस्तक.

यह भी पढ़ें- Patna News: गणतंत्र दिवस को लेकर आज बंद रहेंगी कई सड़कें, रूट में भी बदलाव, घर से निकलने से पहले देखें जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की नई कैबिनेट में करोड़पतियों की भरमार, CM सम्राट चौधरी से ज्यादा अमीर निकले 10 मंत्री
बिहार की नई कैबिनेट में करोड़पतियों की भरमार, CM सम्राट चौधरी से ज्यादा अमीर निकले 10 मंत्री
Gaya News: 'तेजस्वी यादव जब हाफ पैंट पहनते थे मैं तब से...', संतोष सुमन ने बोला हमला
बिहार: 'तेजस्वी यादव जब हाफ पैंट पहनते थे मैं तब से...', संतोष सुमन ने बोला हमला
पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बापू टावर की उड़ी आधी दर्जन तांबे की प्लेट
पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बापू टावर की उड़ी आधी दर्जन तांबे की प्लेट
Bihar News: पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
बिहार: पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
6 रिक्तियां हैं...बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा? योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश यादव
6 रिक्तियां हैं...बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा? योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश यादव
'ममता बनर्जी न तो भगवान हैं और न ही कानून', बंगाल सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC चीफ पर कसा तंज
'ममता बनर्जी न तो भगवान हैं और न ही कानून', बंगाल सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC चीफ पर कसा तंज
थलपति विजय आज लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, वेन्यू पर पहुंचीं तृषा कृष्णन
थलपति विजय आज लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, वेन्यू पर पहुंचीं तृषा कृष्णन
IPL Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
Mothers Day 2026: इस मदर्स डे 'मां' को दीजिए किचन से छुट्टी, उनके लिए बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश
Mothers Day 2026: इस मदर्स डे 'मां' को दीजिए किचन से छुट्टी, उनके लिए बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश
गर्मी में भी हरा रहेगा आपका पुदीना, बस आजमाएं ये तरीके और देखें कमाल
गर्मी में भी हरा रहेगा आपका पुदीना, बस आजमाएं ये तरीके और देखें कमाल
इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस सस्ते प्लान में मिलेगा डेली 2.5GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस सस्ते प्लान में मिलेगा डेली 2.5GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
Embed widget