एक्सप्लोरर

Patna News: सातवें चरण की बहाली की मांग पर पटना में लाठीचार्ज, शिक्षक अभ्यर्थियों को खूब पीटा

7th Phase Teacher Niyojan Bihar Latest News: सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहा पर जुटे थे. विधानसभा घेराव के लिए निकले थे.

पटना: विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को एक तरफ जहां विपक्ष ने सरकार को घेरा तो वहीं सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी खूब हंगामा किया. सीटेट/बीटेट (CTET/BTET) पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की. सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना जंक्शन डाक बंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा घेराव के लिए निकले. इस दौरान पुलिस ने रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज कर दिया. शिक्षक अभ्यर्थियों को खूब पीटा गया. कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी खराब हो गई.

शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि उनकी मांग है कि अविलंब बहाली की जाए. वे लोग पहली से आठवीं क्लास के सातवें चरण के अभ्यर्थी हैं. 2019 में फॉर्म भरा था. लगातार आंदोलन करने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई है. शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर कुर्बानी भी देनी पड़ी तो हम दे देंगे. इस दौरान वे सरकार पर भी जमकर बरसे. कहा कि सरकार ढिंढोरा पीटती है कि 10 लाख रोजगार देंगे, लेकिन सातवें चरण की बहाली को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई.

एक दो अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत

डाक बंगला चौराहा पर शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा देख करीब तीन से चार घंटे के बाद पुलिस के सब्र का बांध टूटा. इसके बाद शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया. बलपूर्वक शिक्षक अभ्यर्थियों को खदेड़ा गया. कई शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. डाकबंगला पर जमा हुए शिक्षक अभ्यर्थियों में से एक-दो की तबीयत बिगड़ गई. एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया. आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई.

Patna News: सातवें चरण की बहाली की मांग पर पटना में लाठीचार्ज, शिक्षक अभ्यर्थियों को खूब पीटा

शिक्षक बहाली की मांग को लेकर डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी हटने का नाम नहीं ले रहे थे. इसमें शिक्षक बहाली के और भी संगठन शामिल हो गए. मौके पर चार मजिस्ट्रेट भी पहुंचे थे. एक एडीएम ने ऑफ कैमरा बताया कि उन लोगों को ऊपर से कोई आदेश नहीं है इसलिए कोई बल प्रयोग अभी नहीं करेंगे. हालांकि बाद में लाठीचार्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी की ताजपोशी की तैयारी में गेम फिक्स कर रहे CM नीतीश? 10 प्वाइंट में समझें मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
Year Ender 2025: इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
Embed widget