एक्सप्लोरर

PM Modi से नीतीश कुमार ने फिर बनाई दूरी, ‘नमामि गंगे’ के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे कोलकाता, तेजस्वी करेंगे शिरकत

Bihar News: कोलकाता में 30 दिसंबर को नमामि गंगे परियोजना पर एक कार्यक्रम आयोजित होना है. इसमें सीएम नीतीश को बुलाया गया था, लेकिन वो तेजस्वी यादव को भेज रहे. इससे पहले भी नीतीश ऐसा कर चुके हैं.

पटना: केंद्र सरकार की ओर से 30 दिसंबर को कोलकाता में नमामि गंगे परियोजना पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आएंगे. इस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा जैसे राज्य आते हैं. खबरों की मानें तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी न्योता था, लेकिन वह यहां शिरकत नहीं करेंगे. नीतीश अपनी जगह तेजस्वी यादव को इस कार्यक्रम में शामिल होने भेज रहे.

पीएम को इग्नोर या तेजस्वी को आगे बढ़ाने की मंशा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी महीने कोलकाता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक बुलाई थी. इसमें भी नीतीश नहीं गए थे. उन्होंने तेजस्वी को भेजा था. इस बार भी नीतीश यही कर रहे हैं. नीतीश कई बार बोल चुके हैं कि अब तेजस्वी को आगे बढ़ाना है. इसी को सब देखना है. यह भी कह चुके हैं की 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेगा. नीतीश कुमार ने 30 दिसंबर को कोलकाता खुद न जाकर तेजस्वी को भेजने का निर्णय लेकर यह संकेत दे रहे हैं कि वह तेजस्वी को आगे बढ़ा रहे हैं. इससे यह भी लग रहा कि वह एक इशारा कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि मैं जो बोलता हूं उसी दिशा में काम भी करता हूं.

साल 2024 के चुनाव पर भी नजर

अगस्त में एनडीए छोड़कर नीतीश ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी.  तब से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने से परहेज कर रहे हैं. उनकी नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी हैं. विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. हाल ही में उन्होंने सोनिया व राहुल गांधी, शरद पवार, सीता राम येचुरी, ओम प्रकाश चौटाला, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी. विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर पर वह खुद को प्रोजेक्ट तो नहीं कर रहे लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में अपनी ताकतवर उपस्थित दर्ज कराना जरुर चाहते हैं. इसलिये कहीं न कहीं बिहार पर से धीरे धीरे फोकस कम कर केंद्र पर नजर रखना चाहते हैं. इसी क्रम में तेजस्वी को जिम्मेदारी भी दे रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar Covid 19 Update: अब दलाई लामा से मिलने से पहले होगा कोविड टेस्ट, DM के निर्देश, लोगों से सतर्कता की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget