एक्सप्लोरर

मधुबनी हत्याकांड: तेजस्वी यादव का आरोप- अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में अब सियासत उबाल पर है. तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मधुबनी की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. आरजेडी नेता ने कहा कि अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के लोगों से नहीं मिला है. मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं.

मधुबनी की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं. कल मैं मधुबनी जाकर परिवार के लोगों से मिला लेकिन अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी परिवार के लोगों से नहीं मिला है.

बता दें कि बिहार के मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में अब सियासत उबाल पर है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलााकत की और उन्हें सांत्वना दी. तेजस्वी ने इस घटना को सत्ता संरक्षित और प्रायोजित बताया. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि इस मामले में एक भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई.

एक सप्ताह के बाद भी पुलिस प्रशासन और सरकार सोई हुई है- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा, "इस घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस प्रशासन और सरकार सोई हुई है. पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है." राजद नेता ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसी दर्दनाक घटना के बाद भी मुख्यमंत्री को घटना के बारे में पता ही नहीं होता. उन्होंने इस घटना पर कोई शोक संवेदना और खेद तक प्रकट नहीं किया.

उल्लेखनीय है कि मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में होली के दिन यानी 29 मार्च को अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में घायल एक व्यक्ति का अभी भी इलाज चल रहा है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है.

यह भी पढ़ें-

बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन पर हावड़ा में फेंके गए पत्थर, बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget